फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   tara sutaria veer pahariya spotted together amid dating rumours viral video

Veer-Tara: रूमर्ड कपल वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया फिर साथ में हुए स्पॉट, एक्टर के इस अंदाज ने जीता दिल

Tue, 16 Sep 2025 08:01 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 16 Sep 2025 08:01 PM IST
सार

Veer Pahariya Gesture For Tara: बॉलीवुड के रूमर्ड कपल वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया एक बार फिर मुंबई में एक साथ स्पॉट हुए। इस दौरान वीर के जेस्चर ने फैंस का दिल जीत लिया। 

विज्ञापन
tara sutaria veer pahariya spotted together amid dating rumours viral video
वीर-तारा - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus

विस्तार

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस तारा सुतारिया अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अपने लुक्स और ग्लैमरस फोटोशूट्स से फैंस का दिल जीतने वाली तारा का नाम इंडस्ट्री के कई एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है। इन दिनों वो एक बार फिर चर्चा में हैं, वजह है उनका रूमर्ड रिलेशनशिप एक्टर वीर पहाड़िया के साथ।
विज्ञापन


मुंबई में फिर साथ हुए स्पॉट
मंगलवार की शाम मुंबई में हुए एक इवेंट में तारा और वीर को एक बार फिर साथ देखा गया। इस दौरान वीर का एक जैस्चर उनके फैंस को काफी पसंद आया। तारा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर इन दिनों लाइमलाइट बटोर रहे वीर ने तारा के लिए कार से उतरकार डोर खोला। दोनों इस दौरान अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी कमेटेड नजर आए। हालांकि दोनों का रिश्ता फिलहाल ऑफिशियल नहीं हुआ है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by tahirJasus 007 (@tahirjasus2)




ये खबर भी पढ़ें: Varun Dhawan: भीड़ में फंसे वरुण धवन को बाउंसर्स ने बचाया, जयपुर में एक्टर को देख दीवाने हुए फैंस

सोशल मीडिया पर रूमर्ड कपल की कई तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस वीर की इस जेस्चर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। दोनों ने इस दौरान पैपराजी को हाथ दिखाते हुए ग्रीट किया। साथ ही साथ में पोज भी दिए।

दोनों के लुक्स ने खींचा ध्यान
तारा सुतारिया इस इवेंट में कॉपर ब्राउन कलर की बैकलेस ड्रेस में नजर आईं, जिसमें वो बिल्कुल डिवा लग रही थीं। वहीं वीर पहाड़िया ने ऑल-ब्लैक लुक कैरी किया, जिसने उनकी पर्सनैलिटी को और भी स्टाइलिश बना दिया।

दोनों के बीच रिलेशनशिप की अफवाहें
तारा और वीर की दोस्ती कब रिश्ते में बदली, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, कुछ महीनों पहले आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और एक-दूसरे को जानने-समझने का समय ले रहे हैं।

तारा सुतारिया का नाम इससे पहले आदर जैन के साथ जुड़ा था। दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे, लेकिन बाद में उनका रिश्ता टूट गया। फरवरी 2025 में आदर जैन ने तारा की दोस्त अलेखा अदवाणी से शादी कर ली। इसके बाद तारा का नाम अभिनेता अरुणोदय सिंह के साथ भी जोड़ा गया, लेकिन उन्होंने इसे सिर्फ अफवाह बताते हुए अरुणोदय को अच्छा दोस्त बताया।

सारा-मानुषी संग जुड़ चुका वीर का नाम
वहीं, वीर पहाड़िया भी बॉलीवुड में एक पहचाना-पहचाना नाम हैं। उनका नाम पहले सारा अली खान और मानुषी छिल्लर के साथ जुड़ चुका है। अब तारा के साथ उनकी जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed