फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tanya Mittal And Farhana Bhatt Heated Debate In Bigg Boss 19 Episode Update

फरहाना भट्ट की अजीब हरकत पर तान्या मित्तल ने टोका, जमकर हुई बहस; बोलीं- ‘तुमसे डरती नहीं हूं’

Tue, 18 Nov 2025 09:29 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 18 Nov 2025 09:29 AM IST
सार

Bigg Boss 19 Episode Update: बिग बॉस 19 में फरहाना भट्ट की अधिकतर प्रतियोगियों के साथ बनती नहीं है। हाल ही में वह तान्या मित्तल से बहसबाजी में उलझ गईं। जानिए, किस वजह से ऐसा हुआ? 
 

विज्ञापन
Tanya Mittal And Farhana Bhatt Heated Debate In Bigg Boss 19 Episode Update
तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@biggbosscolors.tv

विस्तार

बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट के बीच जमकर बहस हुई। तान्या ने फरहाना को उनकी एक हरकत के लिए टोका था। जिससे वह भड़क गईं। इसके बाद फरहाना ने तान्या से ऊंची आवाज में बात की। आखिर तान्या ने किस बात के लिए फरहाना को टोका? 

विज्ञापन


तान्या के पास आकर की अजीब हरकत
बिग बॉस 19 के नए प्रोमो में तान्या मित्तल शांति से बैठी थीं। थोड़ी दूर पर फरहाना ने थूक दिया। इस बात पर तान्या ने उन्हें टोका। ऐसा ना करने को कहा? लेकिन फरहाना सॉरी कहने के बजाय तान्या से लड़ने लगी। फरहाना का मानना है कि तान्या बात का बतगड़ बनाती हैं। 
विज्ञापन


तान्या बोलीं- तुमसे डरती नहीं हुईं
फरहाना जब बात कर रही थीं तो उनकी आवाज काफी ऊंची थीं। ऐसे में तान्या ने कहा कि वह उससे डरती नहीं हैं। जब फरहाना और तान्या के बीच बहस हो रही थी तो एक प्रतियोगी कुनिका सदानंद का बेटा सामने बैठा था। वह कुछ देर के लिए शो में अपनी मां से मिलने आया था। कुनिका सदानंद के बेटे ने तान्या और फरहाना के झगड़े पर हैरान जताई। क्योंकि कुछ देर पहले ही दोनों साथ बैठकर खाना खा रही थीं और बाद में लड़ने लगीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)


ये खबर भी पढ़ें: बिग बॉस 19 के इस प्रतियोगी ने की विनर प्रेडिक्शन, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस; यूजर्स ने दिया हटकर रिएक्शन

कोई नहीं हुआ वीकएंड पर शो से बाहर
सलमान खान की जगह वीकएंड का वार एपिसोड डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने होस्ट किया था। बीते रविवार को ‘बिग बॉस 19’ से कोई बाहर नहीं हुआ। अब शो में टॉप 9 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। इनके नाम हैं, गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, अमाल मलिक, अशनूर कौर, कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, मालती चाहर और शहबाज बदेशा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed