फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 19 Shehbaz Badesha Contestant Share His On Winners Name

बिग बॉस 19 के इस प्रतियोगी ने की विनर प्रेडिक्शन, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस; यूजर्स ने दिया हटकर रिएक्शन

Mon, 17 Nov 2025 09:41 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 17 Nov 2025 09:41 AM IST
सार

Bigg Boss 19: वीकएंड का वार एपिसोड के बाद प्रतियोगी नए हफ्ते की शुरुआत ‘बिग बॉस 19’ में कर रहे हैं। इसी बीच ‘बिग बॉस 19’ का एक प्रोमाे वीडियो सामने आया है, जिसमें शो के एक प्रतियोगी ने विनर प्रेडिक्शन की। जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी रिएक्शन दिए। 

विज्ञापन
Bigg Boss 19 Shehbaz Badesha Contestant Share His On Winners Name
बिग बॉस 19 के प्रतियोगी - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv

विस्तार

इस वक्त ‘बिग बॉस 19’ में 9 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। कुछ हफ्ते बाद इस रियलिटी शो का फिनाले एपिसोड होगा, जिसमें विनर का नाम घोषित किया जाएगा। लेकिन अभी से कई नाम विनर के तौर पर सामने आने लगे हैं। हाल ही में शो का एक प्रोमो वीडियो सामने है, जिसमें शहबाज बदेशा ने विनर के नामों का जिक्र किया। लेकिन शहबाज की बात से सोशल मीडिया यूजर्स सहमत नहीं है। यूजर्स की राय विनर के नामों को लेकर बिल्कुल अलग है। 

विज्ञापन

शहबाज ने किसे बताया विनर
प्रोमो वीडियो में शहबाज बदेशा अपना नाम विनर के तौर पर लेते हैं। साथ ही कहते हैं कि अगर फरहाना भट्ट विनर बनी तो अमाल मलिक को अटैक पड़ जाएगा। बताते चलें कि शो में फरहाना और सिंगर अमाल मलिक की बिल्कुल भी नहीं बनती है। 

विज्ञापन


शहबाज की बातों पर यूजर्स ने दिया रिएक्शन 
शहबाज बदेशा की बात पर यूजर्स नाराज हो गए। वह मानते हैं कि फरहाना को शो का विनर बनना चाहिए। साथ ही कुछ सोशल मीडिया यूजर्स टीवी एक्टर गौरव खन्ना को विनर मान रहे हैं। कुछ लोगों ने तो तान्या मित्तल को भी विनर बताया। इस तरह से फैंस आपस में ही प्रतियोगी के नाम पर बहस भी करने लगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)


कौन हुआ वीकएंड पर शो से बाहर 
सलमान खान की जगह वीकएंड का वार एपिसोड डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने होस्ट किया। बीते रविवार को ‘बिग बॉस 19’ से कोई बाहर नहीं हुआ। अब शो में टॉप 9 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। इनके नाम हैं, गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, अमाल मलिक, अशनूर कौर, कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, मालती चाहर और शहबाज बदेशा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed