Tanvi The Great X Review: अनुपम खेर की 'तन्वी द ग्रेट' सिनेमाघरों में हुई रिलीज, नेटिजंस को पसंद आ रही फिल्म
Tanvi The Great In Theatres: अनुपम खेर द्वारा निर्देशित और अभिनीत ‘तन्वी द ग्रेट’ आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। आइए जानते हैं एक्स पर नेटिजंस फिल्म को लेकर कैसी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनुपम खेर की बहुप्रतीक्षित फिल्म तन्वी द ग्रेट 18 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को कान फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया गया था, जिसे तारीफें मिली थीं। अब फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के बाद नेटिजंस एक्स पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, फिल्म को लेकर अच्छे रिएक्शंस मिल रहे हैं। चलिए जानते हैं क्या बोले यूजर्स।
नेटिजंस ने फिल्म की कर रहे तारीफ
इस फिल्म को देखने के पाद नेटिजंस प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये शानदार फिल्म है और अनुपम खेर और शुभांगी की एक्टिंग ने दिल जीत लिया। कुछ ने इसे प्रेरणादायक बताया है।
यह खबर भी पढ़ें: Tanvi The Great: मिलिए असली तन्वी से जिनके जीवन पर आधारित है फिल्म; अनुपम खेर से है खास रिश्ता
#TanviTheGreat is powerful soul stirring cinema at its very best. @AnupamPKher needs to be applauded for his brilliant work #Shubangi who plays the title role is simply terrific. The ensemble starcast is wonderful. Watch it for cinema at its best. pic.twitter.com/Xnu7wWaA7I
— Rishiraj Reviewzzzz (@RishirajNa90620) July 18, 2025
#TanviTheGreat #TanviTheGreatReview
— VIJAY KISHOR TIWARI (@VC21991335) July 18, 2025
“एक शिक्षक,समीक्षक होने के नाते कह सकता हूँ इस साल कि सबसे बड़ी प्रेरक फ़िल्म अगर कोई कहे यह काम आप के बस का नहीं है तो #TanviTheGreat फ़िल्म कि टिकट उसे दे दीजिएगा सोच बदल जाएगी,ग्रेट फ़िल्म”#AnupamKher @AnupamPKher @DainikBhaskar pic.twitter.com/zo62PsFKCh
@AnupamPKher #TanviTheGreat Shubhangi simply melts your heart with an earnest performance. Anupamji’s co-writing is an emotional roller-coaster ride while his direction is sensitive to the core. #TanviTheGreat is not just cinema; it’s a ‘celebration’! ⭐️⭐️⭐️⭐️ (4 stars) pic.twitter.com/oDx3vtJe7H
— Bhavikk Sangghvi (@bhavikksangghvi) July 18, 2025
क्या है फिल्म की कहानी?
इस फिल्म की कहानी की बात करें, तो इसमें 21 वर्षीय तन्वी रैना की कहानी है, जो ऑटिज्म डिसऑर्डर का शिकार है। तन्वी अपने साहस और हौसले के दम पर सबको चौंका देती है। फिल्म में मुख्य भूमिका में शुभांगी दत्त नजर आ रही हैं। शुभांगी के अलावा इस फिल्म में अरविंद स्वामी, बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, पल्लवी जोशी, इयान ग्लेन, अनुपम खेर जैसे सितारे मौजूद हैं।