फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Meet The Real Tanvi Of Tanvi The Great Based On Anupam Kher Niece She Is Actually Autistic

Tanvi The Great: मिलिए असली तन्वी से जिनके जीवन पर आधारित है फिल्म; अनुपम खेर से है खास रिश्ता

Fri, 18 Jul 2025 11:20 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 18 Jul 2025 11:20 AM IST
सार

Who Is Real Tanvi: क्या आप जानते हैं कि ‘तन्वी द ग्रेट’ का आइडिया अनुपम खेर को कहां से आया और कौन है रियल तन्वी? यहां जानिए।

विज्ञापन
Meet The Real Tanvi Of Tanvi The Great Based On Anupam Kher Niece She Is Actually Autistic
अनुपम खेर और तन्वी - फोटो : इंस्टाग्राम-@anupampkher

विस्तार

अनुपम खेर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की कहानी तन्वी नाम की एक ऑटिस्टिक लड़की के ऊपर आधारित है। कैसे वो ऑटिज्म नाम की बीमारी से लड़ते हुए सारी बाधाओं को पार करती है और अपने जीवन में कुछ ऐसा करती है, जिससे वो ‘तन्वी द ग्रेट’ बन जाती है। फिल्म में तन्वी की भूमिका शुभांगी दत्त ने निभाई है, लेकिन क्या आप असली तन्वी को जानते हैं? जिनके जीवन पर ये फिल्म आधारित है? आइए जानते हैं कौन हैं असली तन्वी।

विज्ञापन

अनुपम खेर की भांजी हैं तन्वी
‘तन्वी द ग्रेट’ असल में अनुपम खेर की भांजी और उनकी बहन प्रियंका खेर की बड़ी बेटी तन्वी के जीवन पर आधारित है। तन्वी ऑटिस्टिक हैं और वो काफी अच्छी सिंगर भी हैं। अनुपम खेर अक्सर तन्वी से मिलते रहते हैं। अपनी भांजी तन्वी को देखकर ही अनुपम खेर को ऑटिज्म पर फिल्म बनाने का आइडिया आया था। इसीलिए उन्होंने फिल्म का नाम भी तन्वी के ही नाम पर रखा। 

विज्ञापन

म्यूजिक टीचर और एक्ट्रेस बनना चाहती हैं तन्वी
तन्वी सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं। द ऑटिज्म स्टोरी नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर तन्वी अक्सर अपने वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इनमें से कुछ में वो गाना गाती नजर आ रही हैं। फिल्म में भी तन्वी को गाते हुए दिखाया गया है। तन्वी काफी टैलेंटेड हैं। तन्वी म्यूजिक टीचर और एक्ट्रेस बनना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tanvi (@the.autism.story)


 

तन्वी से अक्सर मिलते रहते हैं अनुपम खेर
तन्वी के साथ अनुपम खेर का एक वीडियो वायरल है, जिसमें अनुपम तन्वी के साथ बैठे हैं। वीडियो में तन्वी अनुपम खेर को गाना गाकर सुना रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा था, ‘तन्वी मेरी सबसे प्यारी भतीजी है। प्रियंका खेर की सबसे बड़ी बेटी। वह बेहद प्रतिभाशाली है और ऑटिस्टिक है। वह आसानी से हंसती है और सहजता से गाती है। वह संगीत शिक्षिका बनना चाहती है। कभी-कभी अभिनेत्री भी। ईश्वर उसे दुनिया की सारी खुशियां प्रदान करे।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)




आज रिलीज हो गई है 'तन्वी द ग्रेट'
फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन अनुपम खेर ने किया है। फिल्म में अनुपम खेर और शुभांगी दत्त के अलावा बोमन ईरानी, करण टैकर, पल्लवी जोशी, एस अरविंद समेत कई लोग नजर आए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed