फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tanvi The Great Gets Standing Ovation From NDA Cadets Director Anupam Kher Tears Up

Tanvi The Great: 'तन्वी द ग्रेट' को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में मिला स्टैंडिंग ओवेशन, भावुक हुए निर्देशक अनुपम

Sun, 06 Jul 2025 01:22 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 06 Jul 2025 01:22 PM IST
सार

Tanvi The Great Special Screening: अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा 'ये मेरी जिंदगी का सबसे यादगार लम्हा है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में तन्वी द ग्रेट को स्टैंडिंग ओवेशन मिला।'

विज्ञापन
Tanvi The Great Gets Standing Ovation From NDA Cadets Director Anupam Kher Tears Up
तन्वी द ग्रेट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनुपम खेर अपनी अपकमिंग फिल्म तन्वी द ग्रेट की रिलीज को लेकर तैयार हैं। इससे पहले इस फिल्म ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। शाम को इस फिल्म की पुणे के 'राष्ट्रीय रक्षा अकादमी' में स्पेशल स्क्रीनिंग हुई। इस फिल्म को 25,00 कैडेट्स और अधिकारियों ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया। यह देखकर अनुपम खेर भावुक हो गए। अनुपम खेर ने इस लम्हे का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और एक बेहतरीन पोस्ट लिखी है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


अनुपम खेर ने लिखी भावुक पोस्ट
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा 'ये मेरी जिंदगी का सबसे यादगार लम्हा है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में तन्वी द ग्रेट को स्टैंडिंग ओवेशन मिला। एक अभिनेता/कलाकार के रूप में मेरे 40 साल के करियर में यह मेरी जिंदगी का सबसे यादगार लम्हा है! भारत में यह तन्वी द ग्रेट की पहली स्क्रीनिंग है। यह ऐसी जगह है जहां पर जवान कैडेट्स ट्रेंड किए जाते हैं और सशस्त्र सेवा अधिकारी बनते हैं।'

यह खबर भी पढ़ें: Tanvi the Great: रिलीज हुआ 'तन्वी द ग्रेट' का पहला गाना, डांस के जरिए शुभांगी ने दिया आर्मी को ट्रिब्यूट

Tanvi The Great Gets Standing Ovation From NDA Cadets Director Anupam Kher Tears Up
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम-@anupampkher

भावुक हुए अनुपम खेर
अनुपम खेर ने आगे लिखा 'मेरे पास केवल खुशी और कृतज्ञता के आंसू थे। कठिनाइयां, दिल टूटना, निराशाएं और स्टूडियो में जो हमने कठिनाइयों का सामना किया, उनका बदला यह तारीफें ही हैं।'
फिल्म की स्क्रीनिंग में अनुपम खेर के साथ बोमन ईरानी और शुभांगी दत्त पहुंची। दोनों ने फिल्म में अहम किरदार निभाया है।

क्या है फिल्म की कहानी?
आपको बता दें कि 'तन्वी द ग्रेट', तन्वी रैना की प्रेरक कहानी है, जो ऑटिज्म से पीड़ित एक युवा लड़की है। वह भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देखती है। वह अपनी मां और अपने दादा के साथ रहती है। अपने दिवंगत पिता समर रैना, जो सेना में सेवारत थे, की याद से प्रेरित होकर, तन्वी उनके नक्शेकदम पर चलना चाहती है। यह फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed