फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   tanushree dutta on emotional video harassment breakdown viral clip

Tanushree Dutta: उत्पीड़न के आरोपों के बाद अब बोलीं तनुश्री, 'कोई ड्रामा नहीं किया'; रोते हुए डाला था वीडियो

Fri, 25 Jul 2025 11:56 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Fri, 25 Jul 2025 11:56 PM IST
सार

Tanushree Dutta Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के हाल ही में आए एक वीडियो ने हैरान कर दिया था। वीडियो में अभिनेत्री ने उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। अब उन्होंने इस पूरे मामले पर रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन
tanushree dutta on emotional video harassment breakdown viral clip
तनुश्री दत्ता - फोटो : ANI

विस्तार

कभी बॉलीवुड की चकाचौंध में चमकती एक खूबसूरत मुस्कान, आज एक इमोशनल वीडियो के जरिए मदद की गुहार लगाते हुए नजर आ रही है। हम बात कर रहे हैं तनुश्री दत्ता की, जिन्होंने साल 2018 में भारत में मीटू आंदोलन की शुरुआत की थी। अभिनेत्री अब एक बार फिर चर्चा में हैं, हालांकि इस बार भी वजह उनकी निजी जिंदगी है, जिसमें उन्होंने उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
कुछ दिन पहले तनुश्री ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वो फूट-फूटकर रोती नजर आईं। उन्होंने दावा किया कि वो अपने ही घर में असुरक्षित महसूस कर रही हैं और उन्हें लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उनका ये विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया और कई लोगों ने इसे 'ड्रामा' कहकर खारिज भी कर दिया।
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Ekta Kapoor On ALTT: 'हम दुनिया को दिखाएंगे कि...', जब ऑल्ट ऐप को लेकर एकता कपूर ने कही थी ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


'मैं पिछले पांच वर्षों से डर में जी रही हूं'
अब उन्होंने एक इंटरव्यू में साफ किया है कि ये विडियो कोई प्रचार का तरीका नहीं था, बल्कि वर्षों से वो जिस दर्द से गुजर रही हैं, उसे बयां करने का तरीका था। उन्होंने कहा, '2018 के बाद मेरी जिंदगी में अजीब और खतरनाक चीजें होने लगीं। एक बार मेरी कार के ब्रेक फेल कर दिए गए थे और ऐसा भी लगा कि मेरे खाने में कुछ मिलाया जा रहा है जिससे मैं बीमार पड़ जाऊं।' उन्होंने ये भी बताया कि उनके आसपास अजीब घटनाएं होने लगी थीं, जैसे घर के बाहर निगरानी, अजनबियों की गतिविधियां और लगातार मानसिक दबाव।


'मेरे कोई खास दोस्त नहीं हैं'
तनुश्री ने बताया कि जब उन्हें सबसे ज्यादा सहारे की जरूरत थी, तब इंडस्ट्री से जुड़े उनके कुछ गिने-चुने संपर्क भी गायब हो गए। उन्होंने कहा, 'मेरे कोई खास दोस्त नहीं हैं और जिनसे थोड़ी जान-पहचान थी, वो भी साथ नहीं रहे।' जब उनसे पूछा गया कि लोग उन्हें ड्रामा क्वीन क्यों कह रहे हैं, तो तनुश्री ने कहा, 'लोगों ने 2008 में भी यही कहा था, 2018 में भी और अब फिर कह रहे हैं। लेकिन जो सहता है, वही जानता है।' तनुश्री ने कहा, 'मैं तनुश्री दत्ता हूं, मिस इंडिया यूनिवर्स। अगर मुझे वायरल होना होता, तो उसके और भी तरीके होते।' 

तनुश्री दत्ता का करियर
बता दें तनुश्री दत्ता ने 2004 में फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स जीतकर ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने ‘आशिक बनाया आपने’, ‘ढोल’ और ‘भागमभाग’ जैसी फिल्मों में काम किया और दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल की। लेकिन इसके बाद वो इंडस्ट्री से गायब हो गईं। वर्षों बाद वो  2018 में लाइमलाइट में आईं जब उन्होंने एक वरिष्ठ अभिनेता पर यौन शोषण का आरोप लगाया और देश में मीटू की चर्चा को हवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed