फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   When Ekta kapoor Talk about her streaming app alt balaji that became altt and now banned by indian government

Ekta Kapoor On ALTT: 'हम दुनिया को दिखाएंगे कि...', जब ऑल्ट ऐप को लेकर एकता कपूर ने कही थी ये बात

Fri, 25 Jul 2025 11:47 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 25 Jul 2025 11:47 PM IST
सार

Ekta Kapoor: निर्माता एकता कपूर का ऑल्ट ( ALTT) अपने बोल्ड और आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर हमेशा से विवादों में रहा है। बीते दिनों एकता ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्होंने यह ऐप क्यों शुरू किया और इसके पीछे उनकी क्या सोच रही? जानिए

विज्ञापन
When Ekta kapoor Talk about her streaming app alt balaji that became altt and now banned by indian government
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए उल्लू, ऑल्ट बालाजी, देसीफ्लिक्स, बिग शॉट्स समेत कई ऐप्स पर बैन लगा दिया है। सरकार ने ये फैसला अश्लील कंटेंट के खिलाफ नीति के तहत लिया है। सरकार के इस फैसले से पहले एकता कपूर ने अपने विवादित ऐप को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि यह ऐप उन्होंने क्यों शुरू किया था?

विज्ञापन

100 से ज्यादा केस हुए थे दर्ज
बता दें कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एकता कपूर के ऑल्ट ऐप पर बैन लगा दिया है। मगर उनका यह इंटरव्यू बैन लगने से पहले रिकॉर्ड हुआ था, जिसमें प्रोड्यूसर ने अपने ऐप को लेकर चर्चा की। बोल्ड कंटेंट वाला ऑल्ट ऐप लॉन्च करने को लेकर एकता कपूर ने कहा कि बुरी लड़कियां ही इतिहास बनाती हैं। इसके अलावा एकता कपूर ने यह खुलासा भी किया कि जब वे इस ऐप को चला रही थीं तो उनके ऊपर 100 से अधिक मामले दर्ज हुए थे।

घर के बाहर विरोध करने जुटे लोग, फेंकने लगे सामान
एकता कपूर ने फेयर डिसूजा को दिए एक इंटरव्यू में इस बोल्ड कंटेंट वाले ऐप को लेकर कहा था, इसे चलाने के लिए उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उनके घर के बाहर लोग विरोध प्रदर्शन करने आ जाया करते थे। एकता ने एक किस्सा भी साझा किया। उन्होंने कहा, 'लोग घर के बाहर आकर विरोध कर रहे थे और घर पर चीजें फेंक रहे थे। मैं छुट्टियों पर गई हुई थी। मेरा बेटा घर के अंदर था। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि अंदर हो क्या रहा है'।

क्यों शुरू किया ऑल्ट ऐप?
एकता कपूर ने बातचीत में बताया कि उन्होंने इस ऐप को एक बोल्ड कंटेंट पॉजिटिव ऐप के तौर पर शुरू किया था। उनका मकसद था कि समाज में इस विषय पर खुलकर बात की जाए। इसे सामान्य बनाना मकसद था। एकता ने कहा, 'मेरे पास आठ लड़कियां थीं। मैंने कहा कि हम ऑल्ट बालाजी लॉन्च करने जा रहे हैं और तुम सब इसका कंटेंट क्यूरेट करोगी। हम दुनिया को दिखाएंगे कि इस विषय पर खुलकर बात की जा सकती है। हम रिस्क लेने वाले हैं'। एकता ने आगे कहा, 'हालांकि, चीजें वैसे नहीं चलीं, जैसे सोचा था। हमें खुद नहीं समझ आया कि सबकुच कब और कैसे बिगड़ गया'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed