{"_id":"66193365f1665c8df4043a02","slug":"tamil-actor-and-politician-arulmani-passed-away-at-age-of-65-due-to-heart-attack-in-chennai-on-11-april-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Arulmani Passed Away: तमिल अभिनेता और राजनेता अरुलमणि का निधन, 65 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Arulmani Passed Away: तमिल अभिनेता और राजनेता अरुलमणि का निधन, 65 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
Fri, 12 Apr 2024 06:43 PM IST
साक्षी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Fri, 12 Apr 2024 06:43 PM IST
सार
अरुलमणि पिछले कुछ समय से सिनेमा से दूर थे और राजनीति में सक्रिय रूप से शामिल रहे। वे आगामी लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर रहे थे।
विज्ञापन
अरुलमणि
- फोटो : अरुलमणि इंस्टाग्राम
विस्तार
तमिल अभिनेता और राजनेता अरुलमणि का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उन्होंने 11 अप्रैल को 65 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिनेता हाल ही में यात्रा कर रहे थे और आगामी चुनावों के लिए राजनीतिक पार्टी एआईएडीएमके के लिए प्रचार कर रहे थे।
एआईएडीएमके पार्टी के प्रचार में शामिल थे अभिनेता
अरुलमणि पिछले कुछ समय से सिनेमा से दूर थे और राजनीति में सक्रिय रूप से शामिल रहे। वे आगामी लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए पिछले दस दिनों से अन्नाद्रमुक की ओर से तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर रहे थे। वे गुरुवार को छोटी छुट्टी के लिए चेन्नई लौटे थे।
Diljit Dosanjh: सामने आईं दिलजीत दोसांझ की कथित पत्नी, अफवाहों का रुख किया साफ
विज्ञापन
चेन्नई में हुई मौत
चेन्नई लौटने के बाद बेचैनी की शिकायत होने पर अभिनेता को सरकारी रोयापेट्टा अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। लीवुड फिल्म उद्योग के अनुसार, अस्पताल में उनकी जांच करने वाले डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।
Bollywood Songs: ये विदेशी गायक गा चुके हैं हिंदी फिल्मों में गाने, आज भी सुनकर नाचने लगते हैं लोग
अभिनेता का फिल्मी करियर
अरुलमणि ने अड्यार फिल्म इंस्टीट्यूट में अभिनय का प्रशिक्षण लिया और सिंगम 2, सामानियान, स्लीपलेस आइज, थेंडरल और थंडवाकोन जैसी तमिल फिल्मों में अभिनय किया। साथ ही सूर्या और रजनीकांत जैसे अभिनेताओं के साथ भी अभिनय किया। उन्होंने कुछ समय तक मूवमेंट ट्रेनिंग स्कूल भी चलाया। अभिनेता को एक परोपकारी व्यक्ति के रूप में भी जाना जाता था। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे- एक बेटा और एक बेटी हैं।
Sayaji Shinde: मशहूर विलेन सयाजी शिंदे अस्पताल में भर्ती, हुई हार्ट की सर्जरी, जानें स्वास्थ्य अपडेट