Odela 2: तमन्ना भाटिया के हाथ लगी 'ओडेला 2, काशी में शुरू हुई क्राइम-थ्रिलर फिल्म की शूटिंग, देखें तस्वीरें
'ओडेला 2' का निर्देशन अशोक तेजा कर रहे हैं। डी मधु मधु क्रिएशन्स और संपत नंदी टीमवर्क्स के बैनर तले फिल्म का निर्माण किया जा रहा है।
विस्तार
दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार तमन्ना भाटिया अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों वह अपनी एक नई फिल्म को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। तमन्ना भाटिया की आगामी फिल्म 'ओडेला 2' को लेकर एक नई अपडेट सामने आ रही है। तमन्ना की इस नई फिल्म की शूटिंग आज से शुरू हो चुकी है। फिल्म के सेट से कई तस्वीरें सामने आई हैं। क्राइम-थ्रिलर 'ओडेला रेलवे स्टेशन' का सीक्वल है, जो 2022 में रिलीज हुई थी। 'ओडेला 2' कई भाषाओं में रिलीज होगी।
काशी में फिल्माया गाया फिल्म का अहम सीन
तमन्ना भाटिया अपनी आगामी फिल्म 'ओडेला 2 की शूटिंग शुरू होने से बेहद खुश हैं। तमन्ना के साथ इस फिल्म में हेबा पटेल और वशिष्ठ एन. सिम्हा भी नजर आएंगे। 'ओडेला 2' का निर्देशन अशोक तेजा कर रहे हैं। डी मधु मधु क्रिएशन्स और संपत नंदी टीमवर्क्स के बैनर तले फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। ये फिल्म अपनी दिलचस्प कहानी और दमदार अभिनय से दर्शकों को लुभाने का वादा करती है। आज एक मार्च से फिल्म की शूटिंग प्राचीन शहर काशी में शुरू हुई है। टीम ने पवित्र नदी गंगा के घाटों पर फिल्म से जुड़ा एक महत्वपूर्ण सीन फिल्माया है।
Ramayana: रणबीर, साई और यश की 'रामायण' को लेकर बड़ा अपडेट, आधिकारिक घोषणा के लिए मेकर्स ने चुना यह पवित्र दिन
गंगा किनारे शुरू हुई फिल्म की शूटिंग
'ओडेला 2' के सेट से कई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में फिल्म की टीम गंगा किनारे नजर आ रही है। तमन्ना इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने हल्के गुलाबी रंग का सूट पहना हुआ है। माथे पर पूजा का तिलक लगाया हुआ है। फैंस को इस फिल्म में तमन्ना की भूमिका का बेसब्री से इंतजार है। अभिनेत्री के फैंस ये जानने के लिए उत्सुक है कि वह फिल्म में किस भूमिका में दिखाई देंगी। खासकर तब क्योंकि यह फिल्म पवित्र शहर काशी पर आधारित है।
#Odela2 begins its shoot with the blessings of the Mahadev in the ancient city of Kashi ✨
— Ramesh Bala (@rameshlaus) March 1, 2024
The team will shoot a key schedule on the ghats of river Ganga ❤️🔥
Starring @tamannaahspeaks 💫
Created by @IamSampathNandi 💥
The film will release in multiple Indian languages 🔥… pic.twitter.com/18NBnUc5u5
आखिरी बार 'बांद्रा' में नजर आई थीं तमन्ना
तमन्ना के फैंस को उम्मीद है कि वह फिल्म में एक यादगार किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। 'ओडेला 2' का साउंडट्रैक प्रसिद्ध बी. अजनीश लोकनाथ द्वारा रचित है। उन्हें 'कंतारा' जैसी फिल्मों में अपने शानदार काम के लिए जाना जाता है। तमन्ना भाटिया आखिरी बार अरुण गोपी द्वारा निर्देशित मलयालम फिल्म 'बांद्रा' में नजर आई थीं।
Anant-Radhika Pre Wedding: प्री-वेडिंग समारोह में बॉलीवुड सितारों का लगा जमावड़ा, इन स्टार्स ने की शिरकत