फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tamanna bhatia shares pictures of pragya kapoor birthday photos

Tamannaah Bhatia: तमन्ना ने शेयर की प्रज्ञा कपूर के जन्मदिन की तस्वीरें, इन दिग्गज कलाकारों के साथ मनाया जश्न

Sun, 29 Jun 2025 02:45 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 29 Jun 2025 02:45 PM IST
सार

Tamannaah Bhatia Celebration Photos: साउथ अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं, जिसमें उन्हें निर्माता और एक्ट्रेस प्रज्ञा कपूर का जन्मदिन मनाते देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Tamanna bhatia shares pictures of pragya kapoor birthday photos
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम- @tamannaahspeaks

विस्तार

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। इसके साथ वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं, जिसमें उन्हें निर्माता और अभिनेत्री प्रज्ञा कपूर के जन्मदिन का जश्न मनाते देखा जा रहा है। देखें तस्वीरें। 

विज्ञापन

Tamanna bhatia shares pictures of pragya kapoor birthday photos
तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी और काजल अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम- @tamannaahspeaks

दिग्गज सितारे आए नजर
तमन्ना भाटिया ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं। ये फोटोज निर्माता और अभिनेत्री प्रज्ञा कपूर के जन्मदिन के सेलिब्रेशन की हैं। इन तस्वीरों में तमन्ना भाटिया के अलावा काजल अग्रवाल, विक्रांत मैसी भी दिख रहे हैं। साझा की गई तस्वीरों में सभी जश्न में डूबे हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज दिख रहा हैं। अभिनेत्री वन पीस ड्रेस में बेहद आकर्षक लुक में सभी यूजर्स का ध्यान खींच रही हैं। इसके अलावा बर्थडे गर्ल प्रज्ञा कपूर मिनी ड्रेस में सुंदर दिख रही हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: Ravi Kishan: ‘मुझ पर भोजपुरी स्टार का ठप्पा लगा था’, अमर उजाला संवाद में रवि किशन ने बताया कैसे बदला करियर

अपनी दोस्ती को किया याद
इस पोस्ट के कैप्शन में तमन्ना भाटिया ने लिखा, ‘मेरी दो पसंदीदा लड़कियों प्रज्ञा कपूर और बिली मानिक को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हम यह सोचते हुए बड़े हुए कि सच्ची दोस्ती सिर्फ स्कूल के गलियारों, कॉलेज कैंटीन और देर रात तक होस्टल में होने वाली चैटिंग में ही होती है। सच यह है कि कुछ सबसे गहरे रिश्ते अभी भी बनने का इंतज़ार कर रहे हैं। आपके बड़े होने पर, आपके कॉन्फ्रेंस रूम में, कभी-कभी घर की पार्टियों में या फ्राइज खाते हुए और रात 2 बजे दिल खोलकर बातें करते हुए, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की थी। अपने लोगों को खोजने में कभी देर नहीं होती। आपको बस खुल कर रहने की जरूरत है।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tamannaah Bhatia (@tamannaahspeaks)




तमन्ना भाटिया का वर्कफ्रंट
तमन्ना भाटिया हाल ही में 'ओडेला 2' में नजर आई थीं। हालांकि, अभिनेत्री की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पायी थी। लेकिन तमन्ना के फैंस को उनकी अगली फिल्म 'Vvan' से काफी उम्मीदें हैं। यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में तमन्ना भाटिया के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed