फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Taha Shah badussha partying with Srk Kids suhana khan aryan khan shares photos on social media

Taha Shah: आर्यन-सुहाना खान ने 'हीरामंडी' के 'ताजदार' के साथ की पार्टी, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

Thu, 08 Aug 2024 12:57 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 08 Aug 2024 12:57 AM IST
सार

ताहा शाह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें साझा की हैं। इनमें वे सुहाना खान, आर्यन खान और अन्य दोस्तों के साथ पार्टी करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Taha Shah badussha partying with Srk Kids suhana khan aryan khan shares photos on social media
आर्यन, सुहाना, ताहा शाह व अन्य - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बच्चे-सुहाना खान और आर्यन जब किसी पार्टी में पहुंचते हैं तो चार चांद लग जाते हैं। इसी के साथ सोशल मीडिया पर भी पार्टी से जुड़ी खबरें, तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल होती हैं। एक बार फिर ऐसा हो रहा है। इस बार आर्यन खान और सुहाना, दोनों भाई बहन एक्टर ताहा शाह के साथ पार्टी करते नजर आए हैं। तस्वीरें खुद ताहा ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।  

विज्ञापन

Gyaarah Gyaarah Screening: ग्यारह ग्यारह की स्क्रीनिंग में जुटे सितारे, व्हाइट ड्रेस में कृतिका ने ढाई कयामत

विज्ञापन

सुहाना के साथ पोज देते दिखे ताहा
ताहा शाह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें साझा की हैं। इनमें सबसे पहले एक ग्रुप फोटो है, इसमें ताहा के साथ आर्यन खान भी नजर आ रहे हैं। साथ ही अन्य फ्रेंड्स भी हैं। एक तस्वीर में ताहा के साथ सुहाना खान को देखा जा सकता है। दोनों एक साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। सुहाना ब्राउन कलर की ड्रेस में हैं। वहीं, ताहा ब्लैक कलर के आउटफिट में हैं और काला चश्मा लगा रखा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Taha Shah Badussha (@taahashah)

विज्ञापन

यूजर्स ने की मजेदार टिप्पणी
इस पोस्ट के साथ ताहा शाह ने लिखा है, 'फन नाइट'। इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। सुहाना और आर्यन को ताहा के साथ पार्टी करते देख हर कोई सवाल कर रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'ताहा शाहरुख खान के बच्चों के साथ?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ताहा शाह अपने आदर्श के बच्चों के साथ'। एक यूजर ने लिखा, 'आखिरी वाली फोटो सबसे लाजवाब है'। बता दें कि यूजर का इशारा ताहा और सुहाना की तस्वीर की तरफ है। 
Prosthetic Transformation: मेकअप की वो तकनीक जिसने परदे पर बदल डाला इन सितारों का हुलिया, समझिए पूरी कहानी

विज्ञापन

'हीरामंडी' से हुए हैं लोकप्रिय
ताहा शाह को इसी साल मई में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में देखा गया। इसमें वे ताजदार की भूमिका में नजर आए। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। इसमें अदिति राव हैदरी, मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, सोनाक्षी सिन्हा, शेखर सुमन व फरदीन खान सहित कई कलाकार नजर आए। 
Ulajh Box Office Day 6: बॉक्स ऑफिस पर चारों खाने चित्त हुई 'उलझ', छठे दिन ऐसा रहा जान्हवी की फिल्म का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed