फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 20 Rhiti Tiwari Family Denies Ekam Bawa Is Her Stepfather Issues Legal Notice

बिग बॉस 20: रीति तिवारी के परिवार का एकम बावा पर बड़ा पलटवार, ‘सौतेले पिता’ के दावे पर भेजा कानूनी नोटिस

Tue, 29 Sep 2026 04:18 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 29 Sep 2026 04:18 PM IST
सार

Rhiti Tiwari: ‘बिग बॉस 20’ की कंटेस्टेंट और मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों अपने परिवार को लेकर चर्चा में हैं। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Bigg Boss 20 Rhiti Tiwari Family Denies Ekam Bawa Is Her Stepfather Issues Legal Notice
रीति तिवारी और एकम बावा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में पंजाबी सिंगर एकम बावा ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज शेयर कर खुलासे किए थे कि रीति ने शो में अपने खर्चों पर झूठ बोला। साथ ही खुदको रीति का सौतेला पिता बताया था। अब रीति और उनकी मां प्रतिमा पांडे की ओर से पंजाबी सिंगर एकम बावा के दावों पर जवाब दिया गया है।   
विज्ञापन


कैसे शुरू हुआ विवाद? 
दरअसल, हाल ही में ‘बिग बॉस 20’ के घर में रीति ने अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि उनके पिता और अभिनेता-राजनेता मनोज तिवारी उन्हें हर महीने करीब 20 से 25 हजार रुपये देते थे।
विज्ञापन


रीति ने यह भी बताया था कि एक समय ऐसा था जब उन्होंने दो 10 रुपये के वड़ा पाव खाकर दिन गुजारा था। उन्होंने अपने माता-पिता के तलाक के बाद के दिनों के बारे में भी बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीति के इन दावों के बाद एकम बावा ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए और उनकी बातों पर सवाल उठाए। एक वीडियो में उन्होंने रीति के महंगे हैंडबैग, लग्जरी गाड़ियों और प्रॉपर्टीज का जिक्र करते हुए पूछा कि ये सब हर महीने 25 हजार रुपये मिलने की बात से कैसे मेल खाते हैं।

एकम ने रीति के कथित बिजनेस और मुंबई की प्रॉपर्टीज को लेकर भी सवाल उठाए। इसके अलावा उन्होंने रीति की मां के साथ अपने कथित रिश्ते और शादी को लेकर भी बात की। इसके बाद शेयर किए गए एक और वीडियो में एकम बावा ने दावा किया कि रीति और उनकी मां ने उन्हें ‘टॉर्चर’ किया था।

Bigg Boss 20 Rhiti Tiwari Family Denies Ekam Bawa Is Her Stepfather Issues Legal Notice
रीति तिवारी - फोटो : एक्स
नोटिस में क्या कहा गया? 
रीति और उनकी मां की ओर से मुंबई की एक लॉ फर्म ने सोमवार को सार्वजनिक कानूनी नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि एकम बावा, जिन्हें परमिंदर कुमार बावा और एकम बैंस के नाम से भी जाना जाता है, सार्वजनिक तौर पर खुद को रीति तिवारी का ‘सौतेला पिता’ और प्रतिमा पांडे का ‘कानूनी पति’ बताते रहे हैं। नोटिस में इन दोनों दावों को पूरी तरह खारिज किया गया है।

नोटिस के मुताबिक, एकम बावा का रीति या उनकी मां के साथ ऐसा कोई कानूनी रिश्ता नहीं है। परिवार ने उनके बयानों, वीडियोज और सोशल मीडिया पोस्ट को भी गलत और मानहानिकारक बताया है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि उनके खिलाफ सिविल और क्रिमिनल, दोनों तरह की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।

Bigg Boss 20 Rhiti Tiwari Family Denies Ekam Bawa Is Her Stepfather Issues Legal Notice
बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया से दावों की जांच करने की अपील
अब जारी किए गए कानूनी नोटिस में मीडिया संस्थानों, पब्लिशर्स, प्लेटफॉर्म्स और चैनलों से कहा गया है कि वे एकम बावा के इन दावों से जुड़ी सामग्री को हटाएं या दोबारा पब्लिश न करें। परिवार ने मीडिया से अपील की है कि रीति और उनके परिवार से जुड़ा कोई भी दावा प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले उसकी स्वतंत्र रूप से जांच की जाए।

नोटिस में यह भी कहा गया है कि अगर कोई मीडिया संस्थान बिना पुष्टि के इन दावों को दोबारा प्रकाशित करता है, तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

ये भी पढ़ें- बिग बॉस 20: 'वो थोड़ा डॉमिनेंट था', करण वाही से ब्रेकअप पर उदिति सिंह का बड़ा खुलासा, अलग होने की बताई वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed