फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Swara Bhasker's daughter Raabiya turns eight months old mother and grandparents take her out for a walk

Swara Bhasker: आठ महीने की हुई स्वरा भास्कर की बिटिया, राबिया के साथ घूमने गए मां और दादा-दादी

Fri, 24 May 2024 09:17 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 24 May 2024 09:17 AM IST
सार

बेटी राबिया के 8 महीने की होने की खुशी में स्वरा अपने माता-पिता के साथ उसे घुमाने ले गई थीं। इस मौके की कई तस्वीरों को उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है, जिसमें सभी बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Swara Bhasker's daughter Raabiya turns eight months old mother and grandparents take her out for a walk
स्वरा भास्कर - फोटो : इंस्टाग्राम @reallyswara

विस्तार

'रांझना', 'वीरे दी वेडिंग', 'तनु वेड्स मनु', 'अनारकली ऑफ आरा' और 'निल बट्टे सन्नाटा' समेत कई फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी बिटिया की परवरिश में व्यस्त हैं। हाल ही में, उनकी बेटी राबिया आठ महीने की हो गई है। स्वरा ने इस खास दिन का जश्न अलग अंदाज में मनाया और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की हैं।

विज्ञापन


Steven Speilberg: स्टीवन स्पीलबर्ग की नई फिल्म का एलान, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
विज्ञापन


बेटी को घुमाने ले गई थी स्वरा
राबिया के 8 महीने की होने की खुशी में स्वरा अपने माता-पिता के साथ उसे घुमाने ले गई थीं। इस मौके की कई तस्वीरों को उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है, जिसमें सभी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। फोटो देखकर लगता है कि परिवार ने काफी अच्छा समय बिताया और खूब मौज-मस्ती की।
विज्ञापन
विज्ञापन


Netflix No. 1: ‘द रेलवे मेन’ बनी भारत की सीरीज नंबर वन, करीना की ‘जाने जां’ ने फिल्मों में पाया पहला स्थान

पोती के साथ खेलते दिखाई दिए दादा-दादी 
स्वरा ने जो पहली फोटो शेयर की है, उसमें वो राबिया को खिलाते हुए नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में राबिया और उसके दादा दिखाई दे रहे हैं। अगली तस्वीर में राबिया को गोद में लिए उसके दादा और दादी को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। इससे अगले फोटो में मां-बेटी के साथ दादा और दादी भी दिखाई दे रहे हैं।

Crew on OTT: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'क्रू', नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म

सितंबर 2023 में हुआ था राबिया का जन्म
स्वरा ने राजनीतिक कार्यकर्ता फहद अहमद से शादी की हैं। दोनों ने पिछले साल शादी रचाई थी और सितंबर 2023 में राबिया का जन्म हुआ था। मालूम हो कि राबिया के 7 महीने की होने पर भी स्वरा ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो अपने बेटी के खेल रही थी। वीडियो में राबिया का नटखट अंदाज देखने को मिला था।

Expensive Cars of Actresses: महंगी कारों की शौकीन हैं ये स्टार्स, लिस्ट में दीपिका से लेकर करीना तक शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed