फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Imran Khan Citizenship Row Akshay Kumar Adnan Sami And Other Celebrities Who Faced Citizenship Controversies

सितारों की नागरिकता पर बवाल: इमरान से पहले अक्षय-दिलजीत पर भी उठे सवाल, लिस्ट में शामिल आलिया-कटरीना का भी नाम

Fri, 16 Oct 2026 08:30 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 16 Oct 2026 08:30 AM IST
सार

Celebrities Who Faced Citizenship Controversies: बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को मुंबई पुलिस ने भारत छोड़ने का नोटिस भेजा है। लेकिन ये पहली बार नहीं है जब किसी सेलिब्रिटी की नागरिकता पर सवाल खड़े हुए हैं। जानिए इमरान से पहले किन सितारों की नागरिकता पर बवाल हुआ है। 

विज्ञापन
Imran Khan Citizenship Row Akshay Kumar Adnan Sami And Other Celebrities Who Faced Citizenship Controversies
इन सेलेब्स की नागरिकता पर उठे सवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को मुंबई पुलिस ने नोटिस भेजा है। अभिनेता ने बीते दिनों मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। मुंबई पुलिस ने इमरान खान को हिरासत में भी लिया था। अब उन्हें पुलिस ने भारत छोड़ने का नोटिस भेजा है। जानिए इमरान से पहले कौनसे सितारों पर नागरिकता को लेकर सवाल खड़ हुए हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

Imran Khan Citizenship Row Akshay Kumar Adnan Sami And Other Celebrities Who Faced Citizenship Controversies
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार: कनाडा की नागरिकता छोड़कर बने भारतीय नागरिक
अक्षय कुमार की नागरिकता का मुद्दा साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान काफी चर्चा में रहा था। अमृतसर में जन्मे अक्षय ने अपने करियर के शुरुआती दौर में कनाडा की नागरिकता हासिल कर ली थी। उस समय उनका फिल्मी करियर अच्छा नहीं चल रहा था। बाद में भारत में उनका करियर फिर से चल निकला, लेकिन उनके पास कनाडा का पासपोर्ट बना रहा।

आखिरकार, 15 अगस्त 2023 को अक्षय कुमार ने भारतीय नागरिकता मिलने की जानकारी शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने कनाडा की नागरिकता छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Imran Khan Citizenship Row Akshay Kumar Adnan Sami And Other Celebrities Who Faced Citizenship Controversies
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
दिलजीत दोसांझ: भारतीय नागरिकता छोड़ बने अमेरिकी नागरिक 
दिलजीत दोसांझ अपनी फिल्मों और गानों के लिए जाने जाते हैं। दिलजीत के पास 2018 तक भारतीय नागरिकता थी। इसके बाद 2022 में उन्होंने अमेरिकी नागरिकता ले ली। इसके बाद से ही दिलजीत अमेरिकी पासपोर्ट होल्डर हैं। 

बता दें कि भारत में दोहरी नागरिकता का प्रावधान नहीं है। इसलिए वे अब भारत में आने-जाने के लिए ई-वीजा का इस्तमाल करते हैं और उनके पास OCI कार्ड भी नहीं है।
विज्ञापन

Imran Khan Citizenship Row Akshay Kumar Adnan Sami And Other Celebrities Who Faced Citizenship Controversies
अदनान सामी - फोटो : एक्स
अदनान सामी: पाकिस्तानी नागरिकता छोड़कर बने भारतीय नागरिक
गायक अदनान सामी का जन्म लंदन में हुआ था। वह पहले पाकिस्तानी नागरिक थे और साल 2001 में भारत आए थे। भारत में रहने और काम करने के दौरान उनकी नागरिकता को लेकर भी चर्चा हुई।

साल 2015 में उनका पाकिस्तानी पासपोर्ट समाप्त हो गया था। इसके बाद उन्होंने भारत में रहने और भारतीय नागरिकता हासिल करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई। आखिरकार, 1 जनवरी 2016 को उन्हें भारतीय नागरिकता मिल गई। इसके बाद वह आधिकारिक तौर पर भारतीय नागरिक बन गए।

Imran Khan Citizenship Row Akshay Kumar Adnan Sami And Other Celebrities Who Faced Citizenship Controversies
इन सेलेब्स के पास नहीं है भारतीय नागरिकता - फोटो : अमर उजाला
चेतन कुमार अहिंसा: OCI कार्ड को लेकर विवाद
कन्नड़ अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता चेतन कुमार अहिंसा, जिन्हें चेतन कुमार के नाम से भी जाना जाता है, अमेरिकी नागरिक हैं। वह OCI कार्ड के जरिए भारत में रहकर फिल्मों और सामाजिक मुद्दों पर काम करते रहे हैं।

साल 2023 में उनके कुछ सोशल मीडिया बयानों के बाद उनका OCI कार्ड चर्चा में आ गया। मार्च 2023 में केंद्र सरकार ने उनकी OCI सुविधा रद्द करने का फैसला लिया। हालांकि, चेतन ने इस फैसले को अदालत में चुनौती दी थी। अप्रैल 2023 में कर्नाटक हाईकोर्ट ने उनके OCI कार्ड को रद्द करने के आदेश पर रोक लगा दी थी।

OCI यानी ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया कार्ड विदेशी नागरिकों को भारत में रहने और कुछ अन्य सुविधाएं पाने की अनुमति देता है। हालांकि, यह भारतीय नागरिकता नहीं है।

Imran Khan Citizenship Row Akshay Kumar Adnan Sami And Other Celebrities Who Faced Citizenship Controversies
फिरदौस अहमद - फोटो : सोशल मीडिया
फिरदौस अहमद: चुनाव प्रचार के बाद छोड़ना पड़ा भारत
बांग्लादेशी अभिनेता फिरदौस अहमद साल 2019 में पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के दौरान विवादों में आ गए थे। वह बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में काम करते थे और उस समय बिजनेस वीजा पर भारत में मौजूद थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिरदौस अहमद को रायगंज लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार कन्हैया लाल अग्रवाल के समर्थन में रोड शो और चुनाव प्रचार करते देखा गया था। इसके बाद भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की और एक विदेशी नागरिक के चुनाव प्रचार में शामिल होने पर सवाल उठाए।

मामले के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनका बिजनेस वीजा रद्द कर दिया और उन्हें भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें ब्लैकलिस्ट भी किया गया था। इसके बाद फिरदौस अहमद भारत छोड़कर चले गए। 

Imran Khan Citizenship Row Akshay Kumar Adnan Sami And Other Celebrities Who Faced Citizenship Controversies
गाजी अब्दुल नूर - फोटो : सोशल मीडिया
गाजी अब्दुल नूर: वीजा खत्म होने के बाद भी भारत में रहने पर विवाद
बांग्लादेशी अभिनेता गाजी अब्दुल नूर, जिन्हें गाजी अब्दुन नूर के नाम से भी जाना जाता है, साल 2019 में पश्चिम बंगाल के चुनाव प्रचार से जुड़े मामले में चर्चा में आए थे। वह बंगाली टीवी शो 'रानी रश्मोनी' में अपने अभिनय के लिए पहचाने जाते थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें दमदम लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सौगत रॉय के समर्थन में एक रैली में प्रचार करते देखा गया था। इस मामले को भाजपा ने चुनाव आयोग के सामने उठाया था।

इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें भारत छोड़ने का नोटिस दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका वीजा 6 जुलाई 2018 को समाप्त हो गया था, लेकिन इसके बाद भी वह करीब नौ महीने तक भारत में रहे। अधिकारियों ने इसे वीजा नियमों का उल्लंघन माना और उन्हें बांग्लादेश लौटकर नए वीजा के लिए आवेदन करने को कहा।

Imran Khan Citizenship Row Akshay Kumar Adnan Sami And Other Celebrities Who Faced Citizenship Controversies
इमरान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@ imrankhan
क्या है इमरान खान से जुड़ा पूरा मामला?
मुंबई पुलिस ने इमरान खान को 28 अक्तूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस भेजा है। बता दें कि इमरान खान पर इमिग्रेशन एक्ट की संबंधित धारा के तहत भारतीय नागरिक ना होते हुए भी भारत में इस तरह के प्रदर्शन में शामिल होने के आरोप में करवाई की गई है। 

वहीं इस मामले पर इमरान खान के वकील ने कहा 'उन्हें देश छोड़ने के लिए जारी किए गए नोटिस के खिलाफ वह बॉम्बे हाई कोर्ट जाएंगे। नियम ओसीआई (ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया) कार्डधारकों को किसी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने से नहीं रोकते हैं।'

ये भी पढ़ें- विवादों में कॉमेडियंस: हर्ष गुजराल और मधुर विरली को महाराष्ट्र साइबर सेल से मिला समन, लगे यह गंभीर आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed