{"_id":"6af98044bc971a22c308c5ed","slug":"swara-bhasker-recalled-harassment-in-pachmarhi-director-allegedly-harassed-her-2026-11-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वरा भास्कर: शूटिंग के दौरान डायरेक्टर की गंदी हरकतों का शिकार हुई थीं अभिनेत्री, 15 साल बाद छलका दर्द","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
स्वरा भास्कर: शूटिंग के दौरान डायरेक्टर की गंदी हरकतों का शिकार हुई थीं अभिनेत्री, 15 साल बाद छलका दर्द
Sun, 15 Nov 2026 03:20 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Sun, 15 Nov 2026 03:20 PM IST
सार
- स्वरा भास्कर हाल ही में 'राइज एंड फॉल 2' में नजर आई थीं।
- अब हाल ही में अभिनेत्री ने बताया कि साल 2011 में एक डायरेक्टर ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था।
- हालांकि, इस बात का एहसास स्वरा को मी टू के बाद हुआ था।
विज्ञापन
स्वरा भास्कर
- फोटो : यूट्यूब
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बार फिर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि साल 2011 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था। उस वक्त वह फिल्म इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही थीं।
ऐसे में न तो उनके पास अपनी कोई पर्सनल टीम थी और न ही कोई ऐसा करीबी था, जिसे वह अपनी परेशानी बता सकें। करियर की शुरुआत में मिले इस अनुभव को स्वरा उस समय ठीक से समझ भी नहीं पाई थीं। हालांकि, कई साल बाद मीटू मूवमेंट के दौरान दूसरी महिलाओं के अनुभव पढ़ने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ जो हुआ था, वह भी यौन उत्पीड़न ही था।

Trending Videos
स्वरा भास्कर
- फोटो : Instagra @swarabhasker
क्या बोलीं स्वरा भास्कर?
दरअसल, द फ्री प्रेस जर्नल के साथ बातचीत में स्वरा ने मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में फिल्म की आउटडोर शूटिंग के दौरान हुई घटना को याद किया। एक्ट्रेस के मुताबिक, फिल्म के डायरेक्टर ने उनके साथ कथित तौर पर गलत व्यवहार किया था। उस समय वह यह समझ नहीं पाई थीं कि यह वर्कप्लेस पर होने वाला यौन उत्पीड़न है, क्योंकि डायरेक्टर ने उन्हें शारीरिक रूप से छुआ नहीं था।
स्वरा ने कहा, 'मुझे उस समय यह समझ ही नहीं आया कि यह वर्कप्लेस पर होने वाला यौन उत्पीड़न है। मैंने इसे यौन उत्पीड़न के तौर पर पहचाना ही नहीं, क्योंकि उस शख्स ने मेरे साथ कोई शारीरिक संपर्क नहीं किया था।' एक्ट्रेस ने बताया कि उस समय वह फिल्म 'तनु वेड्स मनु' में नजर आई थीं और इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही थीं।

- फोटो : Instagram @swarabhasker
56 दिन की शूटिंग छोड़ना नहीं चाहती थीं एक्ट्रेस
स्वरा ने बताया कि फिल्म का शूटिंग शेड्यूल 56 दिनों का था और शूटिंग शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद कथित तौर पर उनके साथ यह सब होने लगा था। हालांकि, वह फिल्म छोड़ना नहीं चाहती थीं, क्योंकि उन्हें अपने करियर की चिंता थी। वह नहीं चाहती थीं कि इस वजह से उनके हाथ से काम करने का एक अच्छा मौका निकल जाए।
उन्होंने कहा, 'मैं यह प्रोजेक्ट नहीं छोड़ना चाहती थी। मैं काम नहीं खोना चाहती थी। मेरे अपने सपने और महत्वाकांक्षाएं भी हैं, है ना? और इसमें गलत क्या है?'

- फोटो : अमर उजाला
मीटू मूवमेंट के बाद हुआ घटना का एहसास
एक्ट्रेस ने बताया कि कई साल बाद जब मीटू मूवमेंट के दौरान महिलाओं ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न के अनुभव साझा किए, तब उन्हें अपनी उस घटना को नए नजरिए से देखने का मौका मिला। दूसरी महिलाओं की कहानियां पढ़ने के बाद उन्हें समझ आया कि उनके साथ जो हुआ था, वह भी उत्पीड़न का एक उदाहरण था। स्वरा ने कहा, 'मैंने सोचा कि हे भगवान! यह तो उत्पीड़न है। यह तो उत्पीड़न का एक बिल्कुल पाठ्यपुस्तक जैसा मामला है।'
एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर ने की थी मदद
स्वरा ने बताया कि आखिरकार उन्होंने फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर को इस पूरे मामले के बारे में बताया। उन्होंने एक्ट्रेस का साथ दिया और शूटिंग के बाकी दिनों में उनकी मदद की। स्वरा के मुताबिक, एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर ने उन्हें सुरक्षित महसूस कराया और उनके लिए काम करना थोड़ा आसान बना दिया। धीरे-धीरे दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई और बाद में वही शख्स उनके मैनेजर भी बन गए।

- फोटो : एक्स
युवा महिलाओं को दी यह सलाह
अपने इस अनुभव को याद करते हुए स्वरा ने वर्कप्लेस पर काम करने वाली युवा महिलाओं को सलाह दी कि उन्हें अपनी सीमाओं को पहचानना चाहिए और किसी भी असहज स्थिति में चुप नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर किसी के साथ ऐसा कुछ होता है तो उसे अपने भरोसेमंद लोगों से बात करनी चाहिए, मदद मांगनी चाहिए और गलत व्यवहार के खिलाफ तुरंत आवाज उठानी चाहिए।
साल 2023 में की थी फहाद अहमद से शादी
बता दें कि स्वरा भास्कर ने 6 जनवरी, 2023 को राजनेता फहाद अहमद से स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की थी। कपल ने 16 फरवरी, 2023 को अपनी शादी की जानकारी सार्वजनिक की थी। इसके बाद सितंबर 2023 में दोनों एक बेटी के माता-पिता बने, जिसका नाम उन्होंने राबिया रखा। वहीं, स्वरा हाल ही में 'राइज एंड फॉल 2' के दूसरे सीजन में भी हिस्सा ले चुकी हैं।