फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Swara Bhasker and Fahad Ahmad share that his father is in ICU ask fans for prayer

स्वरा भास्कर के ससुर की और बिगड़ी तबीयत, दी स्वास्थ्य की अपडेट; पति फहद ने लोगों से की ये गुजारिश

Fri, 05 Dec 2025 07:52 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 05 Dec 2025 07:52 PM IST
सार

Swara Bhaskar And Fahad Ahmad: स्वरा भास्कर और उनके पति फहद अहमद ने अपने पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने लोगों से अपने पिता के लिए एक गुजारिश भी की है।

विज्ञापन
Swara Bhasker and Fahad Ahmad share that his father is in ICU ask fans for prayer
फहद अहमद, स्वरा भास्कर, फहद के पिता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री स्वरा भास्कर और उनके पति फहद अहमद इन दिनों मुश्किल में हैं। स्वरा ने पिछले हफ्ते बताया कि उनके ससुर और फहद अहमद के पिता को ब्रेन हेमरेज होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को, फहद और स्वरा ने अपने इंस्टाग्राम से एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी करके बताया कि उनके पिता अब आईसीयू में हैं। दोनों ने उनके जल्द ठीक होने के लिए लोगों से दुआ की गुजारिश की है।
विज्ञापन
Trending Videos

पिता के बारे में लिखी पोस्ट
स्वरा के साथ इंस्टाग्राम पर ज्वाइंट पोस्ट में अपने पिता की एक तस्वीर शेयर करते हुए, फहद ने लिखा 'मेरे पिता ने अपनी जिंदगी में कई लड़ाइयां लड़ी हैं। उन्होंने उनमें से हर एक को हिम्मत और विश्वास के साथ जीता है। हालात कितने भी मुश्किल क्यों न रहे हों, उन्होंने अपने बच्चों को सबसे अच्छी शिक्षा और सबसे अच्छे मौके दिए हैं।'

View this post on Instagram

A post shared by Fahad Ahmad (@fahadzirarahmad)


विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के लिए दुआ की गुजारिश
नेशनलिस्ट यूथ कांग्रेस के नेशनल प्रेसिडेंट फहद ने पोस्ट में आगे लिखा 'अपने सोशल वर्क करियर के दौरान, उन्होंने हजारों मरीजों की मदद की है, उनके सबसे मुश्किल समय में उनके साथ खड़े रहे। आज, वही आदमी जिसने इतने सारे लोगों को ठीक किया, उसे अपने इलाज के लिए आईसीयू में ले जाया जा रहा है। इस वक्त वह अपनी जिंदगी की सबसे मुश्किल लड़ाइयों में से एक लड़ रहे हैं। इस मौके पर हम आपसे गुजारिश करते हैं कि उनके लिए दुआ करें। आपकी दुआएं हमारे लिए बहुत मायने रखती हैं। ऊपर वाला उन्हें जल्दी स्वस्थ करे।'

रणवीर सिंह से लेकर संजय दत्त तक जानें 'धुरंधर' की कास्ट के बारे में, इस किरदार का 26/11 हमलों से जुड़ा नाम

विज्ञापन

स्वरा और फहद का रिश्ता
स्वरा भास्कर और फहद अहमद तीन साल तक दोस्त रहे। उन्होंने 16 फरवरी 2023 को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की। वे 2019 में एक प्रोटेस्ट में मिले थे। दोनों की एक बेटी राबिया है। हाल ही में, स्वरा और फहद ने गेम शो 'पति पत्नी और पंगा' में काम किया। इसमें वे तीसरे रनर-अप थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed