फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Swara Bhasker and Fahad Ahmad daughter Raabiyaa has turned 1 Swara shares photos from baby girl first birthday

Swara Bhasker Daughter: एक साल की हुईं स्वरा-फहद की बिटिया राबिया, देखें नन्ही परी के पहले जन्मदिन की झलकियां

Tue, 24 Sep 2024 10:26 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 24 Sep 2024 10:26 AM IST
सार

अभिनेत्री स्वरा भास्कर और फहद की बेटी राबिया 23 सितंबर को एक वर्ष की हो गई हैं। कपल ने बिटिया का पहला जन्मदिन काफी शानदार तरीके से मनाया है और फैंस के साथ तस्वीरें साझा की हैं।

विज्ञापन
Swara Bhasker and Fahad Ahmad daughter Raabiyaa has turned 1 Swara shares photos from baby girl first birthday
एक साल की हुईं स्वरा-फहद की बेटी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

स्वरा भास्कर और फहद अहमद की बिटिया राबिया एक साल की हो गई हैं। कपल ने नन्ही परी की पहली वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम से मनाई है। स्वरा भास्कर ने इंस्टाग्राम पर बेटी के बर्थडे बैश की तस्वीरें साझा की हैं। साथ ही एक खूबसूरत नोट लिखा है, जो दिल को छू लेने वाला है। स्वरा और फहद ने बीते वर्ष फरवरी में शादी रचाई। बीते वर्ष 23 सितंबर को स्वरा ने बिटिया को जन्म दिया।  

विज्ञापन

Triptii Dimri: नीले लहंगे में छाईं तृप्ति डिमरी, अभिनेत्री ने खुद को बताया माधुरी दीक्षित की फैन

विज्ञापन

Swara Bhasker and Fahad Ahmad daughter Raabiyaa has turned 1 Swara shares photos from baby girl first birthday
एक साल की हुईं स्वरा-फहद की बेटी - फोटो : इंस्टाग्राम

धूमधाम से मनाया पहला जन्मदिन
स्वरा भास्कर ने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा किया है। उन्होंने जन्मदिन के जश्न की तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें स्वरा और फहद बिटिया के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं। हालांकि, किसी भी तस्वीर में स्वरा ने बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'हमारे दिल की धड़कन आज एक साल की हो गई!'
Pawan Kalyan: चिरंजीवी की उपलब्धि पर पवन कल्याण ने दी प्रतिक्रिया, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुआ है नाम

विज्ञापन

Swara Bhasker and Fahad Ahmad daughter Raabiyaa has turned 1 Swara shares photos from baby girl first birthday
एक साल की हुईं स्वरा-फहद की बेटी - फोटो : इंस्टाग्राम

स्वरा भास्कर ने किया बेटी से वादा
स्वरा भास्कर ने आगे लिखा है, 'तुम मेरी सभी दुआओं का असर हो और मैं तुमसे वादा करती हूं कि हमेशा महफूज रखूंगी। जब तक मैं हूं हर दिन तुम्हें प्यार दूंगी, तुम्हें महफूज महसूस कराऊंगी। पिछले एक साल से मैं हर दिन खुद को भाग्यशाली महसूस करती हूं। तुम हर दिन बेहद प्यारी हो रही हो। तुम्हें मैं किसी भी चीज से बढ़कर बेहद प्यार करती हूं। तुम्हारे मुंह से 'मम्मा' सुनने के लिए बेकरार हूं'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

विज्ञापन

Swara Bhasker and Fahad Ahmad daughter Raabiyaa has turned 1 Swara shares photos from baby girl first birthday
एक साल की हुईं स्वरा-फहद की बेटी - फोटो : इंस्टाग्राम

फैंस ने दीं बधाईयां
स्वरा भास्कर के इस पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर बधाईयां दे रहे हैं और बिटिया के लिए दुआ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपने बहुत शानदार तरीके से बेटी का जन्मदिन मनाया है, आपकी खुशियां यूं ही बनी रहें'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बेटी दिवस और आपकी बिटिया का जन्मदिन एक ही दिन, यह वाकई आपके लिए डबल खुशी का मौका है'। बता दें कि स्वरा भास्कर जहां फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं, वहीं फहद राजनीति में सक्रिय हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed