फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pawan Kalyan expressed delight over Telugu superstar K Chiranjeevi honoured by the Guinness World Records

Pawan Kalyan: चिरंजीवी की उपलब्धि पर पवन कल्याण ने दी प्रतिक्रिया, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुआ है नाम

Tue, 24 Sep 2024 09:22 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 24 Sep 2024 09:22 AM IST
सार

साउथ के लोकप्रिय अभिनेता चिरंजीवी को बीते दिनों गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से सम्मानित किया गया है। उनके इस उपलब्धि पर उनके भाई एवं आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इससे नई पीढ़ी भी काफी प्रेरित होगी। 

 

विज्ञापन
Pawan Kalyan expressed delight over Telugu superstar K Chiranjeevi honoured by the Guinness World Records
चिरंजीवी- पवन कल्याण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पवन कल्याण साउथ फिल्मों के मशहूर अभिनेता हैं। फैंस उन्हें पावर स्टार के नाम से पुकारते हैं। फैंस के बीच उनकी फिल्मों को लेकर गजब की दीवानगी देखी जाती है। बीते कुछ वर्षों से वह राजनीति में काफी सक्रिय हैं। इस वक्त वह आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री भी हैं। हाल में ही उनके भाई चिरंजीवी का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है। अभिनेता एवं राजनेता ने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाई को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। 

विज्ञापन


गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है चिरंजीवी का नाम
पवन कल्याण के भाई और फैंस के बीच मेगास्टार के नाम से मशहूर अभिनेता चिरंजीवी भी एक बेहद लोकप्रिय अभिनेता हैं। उन्हें उनके अभिनय तथा डांस के लिए काफी पसंद किया जाता है। चिरंजीवी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सफल और ब्लॉकबस्टर फिल्में की हैं। हाल में ही इस तेलुगु कलाकार का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे सफल फिल्म स्टार के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। चिरंजीवी को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने उनके 45 वर्षों के 156 फिल्मों के 537 गानों में किए गए 24,000 डांस मूव्स के लिए मान्यता दी है। उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर पवन कल्याण ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि उनके भाई की यह उपलब्धि उन सभी लोगों को प्रेरित करेगी, जो समाज में योगदान देना चाहते हैं। 
विज्ञापन

Box Office Collection: मंडे टेस्ट में 'युद्रा' हुई फेल, अब भी शानदार कमाई कर रही 'स्त्री 2'
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें दिया गया ये पुरस्कार नई पीढ़ी को प्ररित करेगा- पवन कल्याण
पवन कल्याण ने कहा “परेशान करने वाले हालातों के बीच, यह खबर काफी मीठी और सुखद है। मैंने उन्हें बधाई दी। रिकॉर्ड एक बड़ी बात होती है, यह किसी की यात्रा का प्रमाण होता है कि उस व्यक्ति ने क्या हासिल किया था।” इस दौरान कल्याण मंगलगिरी स्थित जनसेना कार्यालय के आवास में मौजूद थे। उन्होंने आगे बताया कि उनके निवास में एक बड़ी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हुआ करती थी। उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि उन्हें दिया गया यह पुरस्कार नई पीढ़ी को काफी प्रेरित करेगा। मेरे भाई द्वारा यह रिकॉर्ड हासिल करना, मेरे लिए बेहद खुशी की बात है। वह न केवल एक भाई हैं, बल्कि मेरे लिए पिता समाना हैं।" 
लापता लेडीज के ऑस्कर में जाने पर नितांशी ने की किरण राव की जमकर तारीफ
'लापता लेडीज' की टीम को भी दी बधाई 
इसके अलावा, जनसेना नेता ने हिंदी फिल्म 'लापता लेडीज' के निर्माताओं को भी बधाई दी। लापता लेडीज ऑस्कर 2025 में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि है। इसे लेर पवन कल्याण ने कहा, "मैंने यह फिल्म बहुत पहले देखी थी, जब यह रिलीज हुई थी। वास्तव में, मैंने अपने बेटे से भी कहा कि यह देखने लायक एक अच्छी फिल्म है और मुझे नहीं पता था कि इसे ऑस्कर अवॉर्ड्स में भेजने के लिए चयनित किया गया है।  फिल्म के सभी अभिनेताओं, कहानीकार, लेखकों और निर्देशकों समेत पूरी टीम को मेरी हार्दिक बधाई।" 
Triptii Dimri: नीले लहंगे में छाईं तृप्ति डिमरी, अभिनेत्री ने खुद को बताया माधुरी दीक्षित की फैन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed