फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sutapa revealed Irrfan Khan favorite song was agar tum ho sung by Arijit Singh and Alka from movie Tamasha

Irrfan Khan: इरफान खान को पसंद था अरिजीत सिंह और अलका याग्निक का यह गाना, पत्नी सुतापा ने किया खुलासा

Fri, 03 May 2024 03:53 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 03 May 2024 03:53 PM IST
सार

सुतापा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में खुलासा करते हुए बताया कि इरफान खान को कौन-सा गाना पसंद था। यह गाना रणबीर कपूर और दीपिका पर फिल्माया गया है।

विज्ञापन
Sutapa revealed Irrfan Khan favorite song was agar tum ho sung by Arijit Singh and Alka from movie Tamasha
इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता इरफान खान को दुनिया को अलविदा कहे चार साल बीत चुके हैं। उनके निभाए किरदारों को फैंस खूब पसंद करते हैं। हर साल की तरह इस बार भी उनकी बरसी पर लोगों ने उन्हें याद किया। इरफान की पत्नी सुतापा ने भी एक भावुक पोस्ट के जरिए उन्हें याद किया था। अब उन्होंने इरफान से जुड़ी एक ऐसी बात बताई है, जो शायद ही कोई जानता हो।

विज्ञापन


Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा को इस बात का है अपराधबोध! बेटी मालती की परवरिश को लेकर कही ये बात
विज्ञापन


सुतापा की पोस्ट पर लोगों ने बरसाया प्यार
सुतापा ने पिछले दिनों इरफान की बरसी पर जो पोस्ट किया था, उस पर लोगों ने खूब प्यार बरसाया था। इसके लिए धन्यवाद देते हुए सुतापा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “ इरफान के साथ मेरी काल्पनिक बातचीत को पसंद करने के लिए आप सभी को धन्यवाद। दुःख लोगों को एक बंधन में बाँधने के लिए एक साथ लाता है!! आइए जरूरत पड़ने पर एक-दूसरे के साथ रहें!! जिंदगी सिर्फ तमाशा है, आइए सभी रंगों को जीयें..''
विज्ञापन
विज्ञापन


Plan Hijack Movie: 'योद्धा' से लेकर 'बेल बॉटम' तक, इन फिल्मों में दिखाई गई प्लेन हाईजैक की सच्ची कहानी

इरफान को पंसद था 'तमाशा' फिल्म का यह गाना
इस स्टोरी के साथ सुतापा ने रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया गाना 'अगर तुम साथ हो' भी लगाया है। उन्होंने अपनी स्टोरी में खुलासा करते हुए लिखा कि यह गाना इरफान का पसंदीदा गाना था और उनका भी है। मालूम हो कि यह गाना 'तमाशा' फिल्म का है, जिसका निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है। इस गाने में ऑस्कर विजेता एआर रहमान ने संगीत दिया है। इसे अरिजीत सिंह और अल्का ने गाया हैं और इसके बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं।

बेटी देवी संग मस्ती करती नजर आईं बिपाशा बसु, क्यूट वीडियो पर दिल हार बैठे फैंस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed