फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Surat Police arrested Influencer Kirti Patel on charges of extortion after a complaint by a builder

Kirti Patel: इन्फ्लुएंसर कीर्ति पटेल पर दो करोड़ की वसूली का आरोप, बिल्डर की शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 18 Jun 2025 02:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 18 Jun 2025 02:44 PM IST
सार

Influencer Kirti Patel Arrest: गुजरात की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कीर्ति पटेल को सूरत पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कीर्ति को कथित तौर पर जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Surat Police arrested Influencer Kirti Patel on charges of extortion after a complaint by a builder
कीर्ति पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

गुजरात की लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कीर्ति पटेल को सूरत पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कीर्ति को कथित तौर पर जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक बिल्डर की शिकायत के बाद सूरत पुलिस ने एक्शन लिया। इन्फ्लुएंसर पर दो करोड़ रुपये की वसूली का आरोप है। 

विज्ञापन

हनीट्रैप मामले में धमकी का आरोप
सूरत पुलिस ने एक बिल्डर की शिकायत के बाद जबरन वसूली के आरोप में कीर्ति पटेल को गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक सूरत पुलिस ने उन्हें कल मंगलवार को अहमदाबाद में गिरफ्तार किया। मीडिया रिपोर्ट्स से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कीर्ति पटेल के खिलाफ एक बिल्डर ने शिकायत कराई। कीर्ति पर शख्स ने उसे फर्जी हनीट्रैप मामले में धमकी देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल पहले दर्ज हुई शिकायत
बिल्डर वजुभाई कटरोडिया ने करीब एक साल पहले सूरत के कपोदरा पुलिस स्टेशन में कीर्ति पटेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कीर्ति पटेल ने बिल्डर से दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। साथ ही धमकी दी थी कि रकम नहीं मिलने पर उसे फर्जी हनीट्रैप केस में फंसा दिया जाएगा। 

RS Prasanna: 'सितारे जमीन पर' के निर्देशक को फिल्में रिजेक्ट करने का नहीं है अफसोस, बताया कैसे बनी नई फिल्म

विज्ञापन

कीर्ति पर लग चुका है हत्या के प्रयास का आरोप
शिकायत के बाद से ही कीर्ति पटेल फरार थी। पुलिस इन्फ्लुएंसर की तलाश में थी। मंगलवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर सूरत पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कीर्ति इंटरनेट की कंट्रोवर्सियल पर्सनैलिटी हैं। कई साल पहले कीर्ति पटेल पर हत्या के प्रयास के आरोप में भी लग चुके हैं। कीर्ति को 2020 में पुणे पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में सूरत से गिरफ्तार किया था। कीर्ति सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर ही उनके एक मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed