सुप्रीम कोर्ट ने स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा को जारी किया नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला?
Supreme Court Issues Notice To Comedian Kunal Kamra: विवादों में रहने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा को सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। जानिए, क्या है ये पूरा मामला?
विस्तार
आईटी नियमों पर बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ केंद्र की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की। साथ ही स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा को एक नोटिस जारी किया है। एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया, एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैगजीन्स को भी नोटिस जारी किया है।
बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से इंकार किया
सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट के उस फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले में बदल गए सूचना प्रौद्योगिकी (IT) नियमों को असंवैधानिक कहा गया था। बता दें कि कुणाल कामरा ने भी केंद्र सरकार के आईटी नियमों (फैक्ट चेक) को बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। स्टैंडअप कॉमेडियन ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन बताया था।
विवादों में रहे हैं कुणाल कामरा
कुणाल कामरा स्टैंडअप कॉमेडी के जरिए राजनीति व्यंग करते हैं। पिछले साल इस कॉमेडियन ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ मजाक के तौर पर टिप्पणी की थी। इसके बाद विवाद खड़ा हो गया। कुणाल कामरा अब मुंबई छाेड़कर तमिलनाडु में रह रहे हैं। कुणाल कामरा का नाम इस तरह के कई और विवादों में आया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.