फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   superman x review david corenswet best man of steel james gunn movie

Superman X Review: जेम्स गन की ‘सुपरमैन’ को मिले मिक्स रिएक्शन्स, यूजर्स बोले- 'फिल्म देखकर आंसू आ गए'

Fri, 11 Jul 2025 12:58 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Fri, 11 Jul 2025 12:58 PM IST
सार

Superman X Review Out: जेम्स गन द्वारा निर्देशित ‘सुपरमैन’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर लोगों की क्या राय है, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
superman x review david corenswet best man of steel james gunn movie
सुपरमैन - फोटो : IMDb

विस्तार

सुपरहीरो फिल्मों के दीवानों के लिए 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है 'सुपरमैन'। जेम्स गन के निर्देशन में बनी ये हॉलीवुड फिल्म फैंस की उम्मीदों पर खरी उतरी? सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाएं बताती हैं कि मामला कुछ मिला-जुला रहा। डेविड कोरेन्सवेट, एलन ट्युडिक, ग्रेस चान, एंजेला साराफ्यान जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह था। गन के निर्देशन और डीसी स्टूडियोज के बैनर तले बनी इस फिल्म से उम्मीदें आसमान छू रही थीं, लेकिन फिल्म रिलीज होते ही दर्शकों की राय दो हिस्सों में बंट गई।
विज्ञापन


'मैन ऑफ स्टील' ने लूटी लाइमलाइट
डेविड कोरेन्सवेट ने मैन ऑफ स्टील की भूमिका में कई लोगों को यकीनन इंप्रेस किया और साथ ही एलन ट्युडिक, ग्रेस चान, एंजेला साराफ्यान, माइकल रूकर, सारा सैंपायो जैसे कलाकारों की मौजूदगी ने इस फिल्म का ग्राफ और ऊंचा कर दिया। ये फिल्म डीसी स्टूडियोज, ट्रोल कोर्ट एंटरटेनमेंट और द सफरान कंपनी के बैनर तले बनी है।
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Son Of Sardaar 2 Trailer Event: ‘सन ऑफ सरदार 2’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे सेलेब्स, मृणाल ठाकुर छाईं
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के फिल्म पर रिएक्शन्स 
इस फिल्म को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'सुपरमैन थोड़ी सामान्य सुपरहीरो भी हो सकता है, लेकिन ये मुझ पर गहरी छाप छोड़ गया। मैं इसे कम से कम दो बार फिर देखूंगा।' वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा, 'हमें रोना नहीं था, लेकिन ये फिल्म देखकर आंसू आ गए। यह मैन ऑफ स्टील को नया जीवन देती है।' इसके अलावा कुछ लोगों ने इसे 11/10 बताया और कहा कि ये फिल्म दिल से, इमोशन्स मे और कॉमेडी में भी गजब की है।”
 
 
 

फिल्म पर नेगेटिव कमेंट्स भी मिले
कई लोग ऐसे भी रहे जिन्हें फिल्म पसंद नहीं आई। एक यूजर ने लिखा, 'जैसा कि मैन ऑफ स्टील फिल्म होनी चाहिए, ये वैसी नहीं है। ये सुपरमैन नहीं, एक सुस्त और निराश कर देने वाला किरदार दिखा रहा है। अगर एक सामान्य एक्शन फिल्म देखनी हो तो ठीक है, लेकिन किसी भी संतुष्टि के साथ 3/10 देने लायक एक सुपरमैन मूवी नहीं। मैंने इतनी खराब मैन ऑफ स्टील फिल्म पहले नहीं देखी।'

तकनीकी टीम ने किया अच्छा काम
जेम्स गन, जेरी सीगल और जो शुस्टर द्वारा लिखित इस कहानी के विज़ुअल इफ़ेक्ट्स (CGI) को बहुत खास नहीं माना गया, जबकि कुछ तकनीकी पहलुओं, जैसे कि बैकग्राउंड स्कोर, को केवल औसत दर्जा रेटिंग ही मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed