फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Superboys of Malegaon actor Vineet Kumar Singh is again working with Bad Cop actor Anurag Kashyap for his next

Vineet Kumar Singh : इस वजह से खुद को भाग्यशाली मानते हैं विनीत, अनुराग कश्यप के साथ फिर दिखेगी जुगलबंदी

Wed, 07 Aug 2024 04:28 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 07 Aug 2024 04:28 PM IST
सार

विनीत कुमार सिंह, साल 2018 की फिल्म 'मुक्काबाज' में मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप के साथ काम कर चुके हैं। अब एक बार फिर दोनों साथ काम कर रहे है। इसके अलावा वह कई फिल्मों से जुड़े हुए हैं, इस बीच अभिनेता ने एक खास वजह से खुद को भाग्यशाली बताया है।

विज्ञापन
Superboys of Malegaon actor Vineet Kumar Singh is again working with Bad Cop actor Anurag Kashyap for his next
विनीत कुमार सिंह- अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम @vineet_ksofficial

विस्तार

विनीत कुमार सिंह हिंदी फिल्मों के अभिनेता सह लेखक हैं। उन्हें साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म "मुक्काबाज" के लिए जाना जाता है। इस फिल्म को मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप ने निर्देशित किया था। अब एक बार फिर निर्देशक और अभिनेता की ये जोड़ी साथ में काम करने वाली है। इस फिल्म के लिए विनीत कुश्ती सीख रहे हैं। 

विज्ञापन

Superboys of Malegaon actor Vineet Kumar Singh is again working with Bad Cop actor Anurag Kashyap for his next
विनीत कुमार सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @vineet_ksofficial

विनीत ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि वह अनुराग कश्यप के साथ एक बार फिर काम कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने अनुराग कश्यप के साथ "गैंग्स ऑफ वासेपुर" और "बॉम्बे टॉकीज" जैसी फिल्मों में काम किया है। अभिनेता ने निर्देशक के साथ दोबारा से काम करने को लेकर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि वह खुद को इस बात के लिए भाग्यशाली मानते हैं कि निर्देशक और निर्माता उन्हें दोहराना पसंद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Superboys of Malegaon actor Vineet Kumar Singh is again working with Bad Cop actor Anurag Kashyap for his next
विनीत कुमार सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @vineet_ksofficial

'मुक्काबाज' अभिनेता ने फिल्म को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि वह इस फिल्म के लिए कुश्ती सीख रहे हैं। उन्होंने कहा,"अभी, मैं अनुराग सर के साथ काम कर रहा हूं।  यह एक अलग तरह की फिल्म है, इस फिल्म के लिए मैं कुश्ती सीख रहा हूं और शूटिंग जारी है।” अभिनेता ने आगे बताया कि फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा हो गया है। बताते चलें कि विनीत जल्द ही सुसी गणेशन की आगामी फिल्म "घुसपैठिया" में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आने वाले हैं। 
Paris Olympics: रणवीर सिंह ने की बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन की तारीफ, ससुर प्रकाश पादुकोण ने की थी आलोचना

विज्ञापन

Superboys of Malegaon actor Vineet Kumar Singh is again working with Bad Cop actor Anurag Kashyap for his next
विनीत कुमार सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @vineet_ksofficial

अभिनेता ने मुक्काबाज के लिए लिए गए प्रशिक्षण और उसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को लेकर भी बात की है। उन्होंने कहा कि फिल्म की असफलता ने उन्हें काफी प्रभावित किया था। उन्हें इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन चीजें वैसी नहीं हुईं,जैसा वो चाहते थे। उन्होंने कहा कि वह पहले कई इंटरव्यू में भावुक हो जाते थे, वह फिल्म के परिणाम को अपनी कड़ी मेहनत से जोड़ कर देखते थे। 
वरुण धवन की आने वाली फिल्में और सीरीज

Superboys of Malegaon actor Vineet Kumar Singh is again working with Bad Cop actor Anurag Kashyap for his next
विनीत कुमार सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @vineet_ksofficial

अभिनेता ने आगे कहा कि अब उन्होंने इसे लेकर अपने अंदर परिवर्तन किया है। उन्होंने कहा, मैंने फैसला किया कि मैं एक नई पारी शुरू करूंगा और इसमें दो-तीन साल बीत गए। मैंने फिल्म 12वीं फेल  की तरह फिर से शुरुआत करने में समय लिया और चीजें अच्छी होती चली गईं।" विनीत ने इस दौरान अभिनय के पेशे में मिलने वाले रिजेक्शन को मुस्कुराहट के साथ स्वीकार करने और आगे बढ़ने पर जोर दिया। Asim Riaz: हिमांशी से ब्रेकअप के बाद आसिम की जिंदगी में हुई प्यार की एंट्री? साझा की मिस्ट्री गर्ल की तस्वीर

Superboys of Malegaon actor Vineet Kumar Singh is again working with Bad Cop actor Anurag Kashyap for his next
विनीत कुमार सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @vineet_ksofficial

विनीत अनुराग कश्यप के अलावा रीमा कागती के साथ भी दोबारा काम करने वाले हैं। वह रीमा कागती की फिल्म ‘गोल्ड’ में नजर आए थे। वह जल्द ही ‘सुपरब्वॉयज ऑफ मालेगांव’ में नजर आने वाले हैं। इसे  टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के लिए भी चुना गया है। उन्होंने अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि वह कबीर खान प्रोडक्शन के साथ ‘रंगीन’ नामक शो कर रहे हैं। अमेजन प्राइम वीडियो के लिए ‘मैच फिक्सिंग’ नाम फिल्म कर रहे हैं। इसके अलावा मैडॉक फिल्म्स के साथ एक पीरियड फिल्म मे भी नजर आने वाले हैं। इन सभी की शूटिंग वह पूरी कर चुके हैं।
Rishab Shetty: ऋषभ शेट्टी को था इसका 24 वर्षों से इंतजार, 'थंगालान' के लिए चियान विक्रम से मिल किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed