फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Paris Olympics 2024 Ranveer Singh praised badminton player Lakshya Sen amid criticism by Prakash Padukone

Paris Olympics: रणवीर सिंह ने की बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन की तारीफ, ससुर प्रकाश पादुकोण ने की थी आलोचना

Wed, 07 Aug 2024 04:45 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Wed, 07 Aug 2024 04:45 PM IST
सार

भारतीय शटलर लक्ष्य सेन पेरिस ओलंपिक 2024 में पदक नहीं जीत पाए थे, जिसके बाद प्रकाश पादुकोण ने उनकी आलोचना की थी और अब इस मामले में रणवीर सिंह ने अपने ससुर से अलग राय साझा की है।

विज्ञापन
Paris Olympics 2024 Ranveer Singh praised badminton player Lakshya Sen amid criticism by Prakash Padukone
लक्ष्य सेन-रणवीर सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय शटलर लक्ष्य सेन पदक जीतने में सफल नहीं हो पाए। लक्ष्य की हार के बाद दीपिका पादुकोण के पिता और बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण ने उनकी आलोचना की थी और अब उनके दामाद यानी रणवीर सिंह ने लक्ष्य सेन की तारीफ की।
विज्ञापन


कांस्य पदक का मुकाबला हारने के बाद प्रकाश ने की थी आलोचना  
लक्ष्य सेन भारत के शानदार बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक हैं। भारतीयों को उम्मीद थी कि वो पेरिस ओलंपिक 2024 में पदक जीतेंगे, लेकिन वो ऐसा करने में कामयाब नहीं हो पाए, जिससे कई लोगों का दिल टूट गया। लक्ष्य सेन अपने कांस्य पदक वाला मुकाबला हार गए थे, जिसके बाद पूर्व भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी और दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण ने लक्ष्य सेन की आलोचना की थी। 
विज्ञापन

Asim Riaz: हिमांशी से ब्रेकअप के बाद आसिम की जिंदगी में हुई प्यार की एंट्री? साझा की मिस्ट्री गर्ल की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन

रणवीर ने कहा- लक्ष्य केवल 22 साल के हैं, अभी शुरुआत कर रहे हैं
दिग्गज खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण ने लक्ष्य सेन की आलोचना करते हुए आत्मनिरीक्षण करने की गुजारिश की थी। अब इस मामले में, प्रकाश पादुकोण के दामाद रणवीर सिंह ने लक्ष्य सेन के प्रदर्शन पर अपनी राय साझा की है, जो उनके ससुर से एकदम अलग है। रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम हैडल पर लिखा कि क्या खिलाड़ी है! क्या शॉट्स की रेंज है, क्या फोकस है, क्या धैर्य है, क्या होशियारी है। यह बताना मुश्किल है कि लक्ष्य ओलंपिक में कितने शानदार रहे। वो बहुत कम अंतर से एक गेम में हार गए, लेकिन वह केवल 22 साल के हैं और अभी शुरुआत कर रहे हैं।

Rishab Shetty: ऋषभ शेट्टी को था इसका 24 वर्षों से इंतजार, 'थंगालान' के लिए चियान विक्रम से मिल किया खुलासा

खिलाड़ी खुद से पूछे क्या वे जीतने के लिए जरूरी मेहनत कर रहे हैं: प्रकाश पादुकोण 
लक्ष्य की हार के बाद प्रकाश पादुकोण ने कहा था कि खिलाड़ियों को आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है। उन्हें खुद से सवाल करना चाहिए कि क्या वे जीतने के लिए जरूरी मेहनत कर रहे हैं। प्रकाश ने यह भी कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि अमेरिका समेत किसी दूसरे देश के पास इतनी सुविधाएं होंगी। उन्होंने खिलाड़ियों को फेडरेशन से केवल ज्यादा सुविधाओं की मांग नहीं करते रहने की भी सलाह दी थी।

Vedaa Song Mummy Ji: 'वेदा' का आइटम सॉग 'मम्मी जी' हुआ रिलीज, मौनी रॉय ने अपनी अदाओं से लगाई आग





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed