फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sunny Singh shared last scene shoot incident of sonu ke titu ki sweety actor facing immense pain

Sunny Singh: लहूलुहान हालत में शूट किया था फिल्म का आखिरी सीन, सनी सिंह ने साझा की पुरानी यादें

Tue, 06 Aug 2024 06:17 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 06 Aug 2024 06:17 PM IST
सार

अभिनेता सनी सिंह ने फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के दौरान चोटिल होने के बावजूद लास्ट सीन शूट करने के अपने अनुभव को साझा किया है। आइए जानते हैं पैर में चोट और दर्द होने के बाद भी उन्होंने कैसे शूट पूरा किया?
 

विज्ञापन
Sunny Singh shared last scene shoot incident of sonu ke titu ki sweety actor facing immense pain
सनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @mesunnysingh

विस्तार

अभिनेता सनी सिंह बॉलीवुड के एक शानदार अभिनेता हैं। वह इंडस्ट्री में अपनी एक मजबूत उपस्थिति रखते हैं। उन्होंने कई फिल्मों में शानदार और महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी फिल्मों की सूची में कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ भी शामिल है। इस फिल्म में उनके किरदार को खूब सराहा गया था। हाल ही में एक साक्षात्कार में उन्होंने ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के सेट पर बिताए हुए पलों को याद किया। अभिनेता ने साझा किया कि किस तरह चोटिल होने के बाद भी उन्होंने क्लाइमेक्स सीन शूट किया था।
विज्ञापन


दर्द में शूट किया सीन
हाल ही में, अभिनेता ने फिल्मीज्ञान को दिए एक साक्षात्कार में साझा किया कि ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के लास्ट सीन के दौरान उनके पैर में चोट लगने की वजह से वह बहुत दर्द में थे। इसके बावजूद उन्होंने सीन शूट किया। उन्होंने यह बात किसी को बताई नहीं। यह वही सीन था जिसमें उन्हें मंंडप से दूर कार्तिक आर्यन की ओर चलना था।
विज्ञापन

Naezy: सना के लिए खुश हैं नैजी मगर खुद को मानते हैं अनलकी, बॉयफ्रेंड से शादी पर बोले रैपर
विज्ञापन
विज्ञापन


लहूलुहान थे अभिनेता
अभिनेता सनी सिंह ने खुलासा करते हुए कहा, ‘जब हम सीन शूट कर रहे थे, मुझे पैर में चोट लग गई थी, मैंने बैंडेज बांधा हुआ था। मुझे चल कर स्टेज पर जाना था और मेरे से खून निकल रहा था, लेकिन किसी को पता नहीं चला। मैंने उस चोट को संभाल लिया, पर मैं अपने किरदार में था, और सेट पर सन्नाटा था। मुझे दर्द हो रहा था, लेकिन उसका वक्त वो महसूस नहीं हुआ।’

सनी सिंह का वर्क फ्रंट
सनी सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार ‘वाइल्ड वाइल्ड पंजाब’ में देखा गया था। यह एक कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म में  वरुण शर्मा, जस्सी गिल, सनी सिंह, मनजोत सिंह, पत्रलेखा पॉल और इशिता राज शर्मा जैसे कलाकारों ने काम किया था। फिल्म 10 जुलाई को 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।
Mihika Shah Death: अभिनेत्री दिव्या सेठ की बेटी मिहिका का निधन, बहुत कम उम्र में दुनिया को कह गईं अलविदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed