Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sunny Bobby Deol to Celebrate Dharmendra 90th Birth Anniversary At Khandala Farmhouse by opening gate for fans

धर्मेंद्र के 90वें जन्मदिन पर देओल परिवार का अहम फैसला; फॉर्महाउस में होगा जश्न, फैंस के लिए भी खुलेंगे दरवाजे

Fri, 05 Dec 2025 09:31 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 05 Dec 2025 09:31 AM IST
सार

Dharmendra 90th Birth Anniversary: अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को निधन हो गया। अपने 90वें जन्मदिन से चंद दिनों पहले उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। अब देओल परिवार ही-मैन की पुण्यतिथि को खास अंदाज में सेलिब्रेट करने की तैयारी कर रहा है। 

विज्ञापन
Sunny Bobby Deol to Celebrate Dharmendra 90th Birth Anniversary At Khandala Farmhouse by opening gate for fans
सनी देओल-धर्मेंद्र-बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

इस साल देओल फैमिली धर्मेंद्र के 90वें जन्मदिन को भव्य अंदाज में सेलिब्रेट करने की तैयारी कर रही थी, मगर वक्त और किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। अफसोस की अपने जन्मदिन से चंद दिन पहले ही-मैन का निधन हो गया। दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की 08 दिसंबर को बर्थ एनिवर्सरी है। देओल परिवार इसे यादगार तरीके से सेलिब्रेट करने की तैयारी में है।

विज्ञापन


खंडाला स्थित फार्महाउस पर होगा आयोजन
अभिनेता धर्मेंद्र के 90वें जन्मदिन को उनके खंडाला स्थित फार्महाउस पर सेलिब्रेटि किया जाएगा। सनी देओल और बॉबी देओल अपने पिता का 90वां जन्मदिन शानदार तरीके से सेलिब्रेट करना चाह रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जश्न में वे धर्मेंद्र के फैंस को भी शामिल करेंगे। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सनी देओल और बॉबी देओल ने इस खास दिन को खूबसूरत अंदाज में मनाने का फैसला किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

Sunny Bobby Deol to Celebrate Dharmendra 90th Birth Anniversary At Khandala Farmhouse by opening gate for fans
धर्मेंद्र - फोटो : एक्स

फैंस भी होंगे सेलिब्रेशन में शामिल
रिपोर्ट के मुताबिक, सनी देओल और बॉबी देओल ने परिवार के सदस्यों के साथ धर्मेंद्र के 90वें जन्मदिन पर उनकी विरासत को श्रद्धांजलि देने के रूप में सेलिब्रेट करने की तैयारी की है। आयोजन अभिनेता के खंडाला स्थित फार्महाउस पर होगा। इस दिन को खास बनाने के लिए फैंस को भी शामिल किया जाएगा। इस दिन फार्महाउस के दरवाजे फैंस के लिए खुलेंगे। 

विज्ञापन

आयोजन की तैयारियां शुरू
अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद फैंस उनके अंतिम दर्शन नहीं कर पाए। परिवार ने जल्दबाजी में सीक्रेट तरीके से उनका अंतिम संस्कार किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक देओल परिवार ने इस पर विचार किया है कि कई फैंस चाहते थे कि उन्हें धर्मेंद्र से आखिरी बार मिलने या उन्हें देखने का मौका मिले। इसलिए, दिग्गज एक्टर की 90वीं बर्थ एनिवर्सरी पर उन्होंने उन फैंस के लिए फार्महाउस के गेट खोलने का फैसला किया है, जो आना चाहते हैं, उन्हें श्रद्धांजलि देना चाहते हैं और परिवार से मिलना चाहते हैं'। सादगी के साथ इवेंट के आयोजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बता दें कि बीते वर्ष धर्मेंद्र के 89वें जन्मदिन को भी फैमिली ने खास तरीके से सेलिब्रेट किया था। इस दौरान कई फैंस भी धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे थे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Harpreet Behniwal (@iamharpreetbehniwal)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed