फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sunjay kapur sister mandhira kapur reveals that they do not talk since 4 years

Sunjay Kapur: संजय कपूर की बहन ने भाई को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- ‘चार वर्षों से मैंने…’

Mon, 23 Jun 2025 02:00 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 23 Jun 2025 02:00 PM IST
सार

Sunjay Kapur Death: मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर का बीते दिनों हार्ट हटैक से निधन हो गया था। अब उनकी बहन ने एक भावुक संदेश लिखते हुए रिश्तों को लेकर बात की है। 

विज्ञापन
Sunjay kapur sister mandhira kapur reveals that they do not talk since 4 years
संजय कपूर और उनकी बहन मंधीरा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। रविवार को दिवंगत उद्योगपति की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई थी, जिसमें करिश्मा कपूर अपने बच्चों संग पहुंची थीं। इसके अलावा कई दिग्गज भी शामिल हुए थे। अब संजय कपूर की बहन मंधीरा कपूर ने अपने भाई के लिए एक भावुक संदेश लिखा है, जिसमें बताया कि कई वर्षों से उनकी संजय कपूर से बात नहीं हुई थी। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन

चार वर्षों से भाई से नहीं हुई थी बात
दिवंगत संजय कपूर की बहन मंंधीरा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपने बचपन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं। साझा की गई तस्वीरों में संजय कपूर अपने बहनों के साथ दिख रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरे और भाई के बीच पिछले चार वर्षों से बात नहीं हुई थी। अहंकार और स्वाभाविक उग्रता के कारण भाई-बहन के बीच की एक नोकझोंक बहुत आगे बढ़ गई थी। हालांकि, पुरानी यादें कभी नहीं खो सकती, जिसे हमने अपने माता-पिता के साथ जिया था। देर रात तक जागना और घर से बाहर निकलना, बेवकूफी भरे चुटकुले जो हम तीनों वर्षों तक करते रहे। हम घंटों हंसते रहते थे, जबकि दूसरे लोग हमें पूरी तरह आश्चर्य होकर देखते थे। उन्होंने हमेशा मेरा और मेरी बहन का ख्याल रखा, एक सच्चा बड़ा भाई और एक दोस्त।’

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Mandhira Kapur (@mandhirakapursmith)

विज्ञापन
विज्ञापन

मंधीरा कपूर ने लोगों से रिश्तों को महत्व देने के लिए कहा
आगे उन्होंने बताया कि भाई संजय कपूर के जाने से वो बहुत दुखी हैं। साथ ही कहा कि अब कभी वो अपने भाई के साथ खुशी के पल नहीं बिता पाएंगी। इसके अलावा उन्होंने लोगों से अपने रिश्तों को अहमियत देने के लिए कहा है। उन्होंने कहा, 'मुझे अपने प्यारे भाई की याद आती है और यह सोचना कि मैं उसे इस जीवन में फिर कभी नहीं देख पाऊंगी, जो एक कठोर सत्य है। मुझे पता है कि वह अब पिताजी के साथ है, और एक दिन हम सब एक बार फिर साथ होंगे, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। मैं अपने भैया को आखिरी बार देखने और उन्हें यह बताने के लिए कुछ भी देने को तैयार हूं कि मैं उनसे कितना प्यार करती हूं।'


यह खबर भी पढ़ें: Kapil Sharma: लंबे वक्त बाद शो पर लौटे सिद्धू से कपिल ने किया मजाक, दोनों की बॉन्डिंग देखकर खुश हुए व्यूअर्स

दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था
12 जून को लंदन में पोलो मैच खेलने के दौरान संजय कपूर अचानक जमीन पर गिर पड़े थे, जिस कारण उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। 19 जून को बिजनेसमैन संजय कपूर का अंतिम संस्कार किया गया और रविवार यानी 22 जून की उनकी श्रद्धाजंलि सभा आयोजित की गई, जिसमें कई दिग्गज सितारे शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed