फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   sunjay kapoor passes away saba ali khan reacts karisma kapoor ex husband dies during polo match

Sunjay Kapur: करिश्मा कपूर के पूर्व पति की मौत पर आया करीना की ननद का रिएक्शन, बोलीं- यकीन नहीं हो रहा

Sat, 14 Jun 2025 07:47 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 14 Jun 2025 07:47 AM IST
सार

Saba Ali Khan on Sunjay Kapur: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर के निधन के बाद अब करीना कपूर की ननद का रिएक्शन आया है। सबा अली खान को यकीन नहीं हो पा रहा है कि ऐसा कुछ भी हुआ है। 

विज्ञापन
sunjay kapoor passes away saba ali khan reacts karisma kapoor ex husband dies during polo match
संजय कपूर निधन - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और कारोबारी संजय कपूर का 53 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से लंदन में निधन हो गया। वह उस वक्त एक पोलो मैच खेल रहे थे। बताया जा रहा है कि खेल के दौरान एक मधुमक्खी उनके गले में चली गई, जिससे उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई और इसके चलते हार्ट अटैक आया।

विज्ञापन

सैफ की बहन को नहीं हो पा रहा यकीन 
इस दुखद खबर से पूरा कपूर खानदान सदमे में है। करीना कपूर खान, उनके पति सैफ अली खान और मलाइका अरोड़ा तुरंत करिश्मा के मुंबई स्थित घर पहुंचे। इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। सैफ की बहन और करीना की भाभी सबा अली खान ने भी सोशल मीडिया पर शोक जताया और लिखा कि वो इस खबर पर यकीन नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह परिवार, खासकर बच्चों के लिए बेहद मुश्किल समय है।

विज्ञापन


Saba39s Insta Story

ये खबर भी पढ़ें: AP Dhillon: इस बॉलीवुड एक्ट्रेस संग नजर आए रैपर एपी ढिल्लों, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार
घटना लंदन के गार्ड्स पोलो क्लब की है, जहां संजय अपनी टीम ऑरियस के लिए खेल रहे थे। मुकाबला होटल व्यवसायी जैसल सिंह की टीम सुजान के खिलाफ था। चश्मदीदों के मुताबिक, खेल के दौरान वह अचानक असहज महसूस करने लगे। मेडिकल टीम ने मौके पर ही उन्हें प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

संजय कपूर की मौत के बाद पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उनके ससुर अशोक सचदेव ने बताया कि सभी औपचारिकताओं के पूरे होने के बाद उनका शव भारत लाया जाएगा और अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा।

संजय-करिश्मा की शादी
गौरतलब है कि संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी 2003 में हुई थी, लेकिन 2016 में दोनों का तलाक हो गया। उनके दो बच्चे हैं - समायरा और कियान। तलाक के बाद संजय ने प्रिय सचदेव से शादी की थी और उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम अजारियस है।

इस पूरी घटना के कुछ घंटे पहले ही संजय ने सोशल मीडिया पर अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया हादसे को लेकर संवेदनाएं व्यक्त की थीं। किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि कुछ ही समय बाद खुद उनकी जिंदगी का अंत हो जाएगा।

सफल उद्योगपति थे संजय कपूर 
संजय न सिर्फ एक सफल उद्योगपति थे, बल्कि पोलो खेल में भी गहरी रुचि रखते थे। वो सोना कोमस्टार कंपनी के चेयरमैन थे और दुनियाभर में अपने व्यवसाय और सामाजिक जीवन के लिए पहचाने जाते थे। उनके असामयिक निधन ने व्यापार, खेल और फिल्म जगत, तीनों को गहरे शोक में डाल दिया है। अब सभी की निगाहें इस ओर हैं कि उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया कब पूरी होती है और उस दौरान कौन-कौन नजर आता है। हालांकि अब तक करिश्मा कपूर ने इसपर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed