AP Dhillon: इस बॉलीवुड एक्ट्रेस संग नजर आए रैपर एपी ढिल्लों, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें रैपर-सिंगर एपी ढिल्लों एक बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ नजर आए हैं। दोनों एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हैं और पैपराजी को देखकर हैरान हो जाते हैं। वीडियो में एपी ढिल्लों और इस एक्ट्रेस के बीच एक अलग तरह की केमिस्ट्री नजर आ रही है।
विस्तार
एपी ढिल्लों एक इंडियन-कैनेडियन सिंगर, रैपर हैं। इस सिंगर के पंजाबी गानों को खूब पसंद किया जाता है। एपी के कॉन्सर्ट में भी फैंस बड़ी संख्या में नजर आते हैं। हाल ही में इसी सिंगर को एक बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ देखा गया। दोनों को जब पैपराजी ने कैमरे में कैद करने की कोशिश की तो ये थोड़ा कॉन्शस हो गए।
इस एक्ट्रेस के साथ आए नजर
वायरल वीडियो में एपी ढिल्लों एक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि दोनों किसी रेस्टोरेंट से बाहर निकल रहे हैं। जब पैपराजी ने तारा और एपी ढिल्लों की तस्वीरें लेनी चाहिए तो दोनों थोड़ा कॉन्शस हो गए। एपी ढिल्लों आगे वीडियो में तारा को कार तक लेकर जाते हैं। वह भी उसी कार में बैठ जाते हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
वायरल वीडियो में नजर आईं अलग केमिस्ट्री
तारा सुतारिया और एपी ढिल्लों के बीच इस वीडियो में अलग तरह की केमिस्ट्री दिखी। जिस जगह पर ये दोनों थे, वहां बारिश हो रही थी ऐसे में तारा को एपी ढिल्लों बारिश से बचाते दिखे। इस बात को यूजर्स ने भी गौर किया। यूजर ने भी इस वीडियो को खूब लाइक भी किया है।
ये खबर भी पढ़ें: AP Dhillon: ऑफर मिलने के बाद भी फिल्मी गाने नहीं गा रहे एपी ढिल्लों, कहा- मुझे भेड़चाल में शामिल नहीं होना!
‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से करियर शुरू करने वाली तारा सुतारिया कई हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अगले साल वह ‘केजीएफ’ स्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आएंगी।