फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sunil Shetty Shraddha Kapoor To Be Honoured With Lata Deenanath Mangeshkar Award

Lata Deenanath Mangeshkar Award: सम्मानित होंगे सुनील शेट्टी-श्रद्धा कपूर, इस दिन मिलेगा अवॉर्ड

Wed, 16 Apr 2025 03:32 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 16 Apr 2025 03:32 PM IST
सार

जल्द ही एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर, एक्टर सुनील शेट्टी के अलावा कई और कला क्षेत्र से जुड़ी हस्तियों को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। जानिए किस-किस कलाकार को और कब मिलेगा यह पुरस्कार। 

विज्ञापन
Sunil Shetty Shraddha Kapoor To Be Honoured With Lata Deenanath Mangeshkar Award
सुनील शेट्टी, श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor, @suniel.shetty

विस्तार

जल्द ही लता दीनानाथ मंगेशकर नाट्यगृह में गुरु दीनानाथ मंगेशकर का 83वां स्मृति दिवस को मनाया जाएगा। इस मौके पर एक आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें कला क्षेत्र से जुड़ी कई हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 24 अप्रैल की शाम को मुंबई के विले पार्ले (ई) में आयोजित होगा।

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर के क्रिप्टिक पोस्ट से फैंस हुए परेशान, पूछा क्या हैक हो गया अकाउंट? 
विज्ञापन

ये लोग होंगे सम्मानित 
आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष पद्म विभूषण श्री कुमार मंगलम बिड़ला को उनके दूरदर्शी नेतृत्व और भारत के विकास में सहयोग के लिए लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड दिया जाएगा। साथ ही सुनील शेट्टी, श्रद्धा कपूर को भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। सोनाली कुलकर्णी को भी थिएटर, फिल्मों में अपने उम्दा काम के लिए अवॉर्ड मिलेगा। गायिका रीवा राठौड़ को भी लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड मिलेगा। साहित्य में वाग्विलासिनी पुरस्कार श्रीपालजी सबनीस को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस आयोजन में थिएटर, फिल्म के कलाकार शरद पोंक्षे और अभिनेता सचिन पिलगांवकर के अभिनय, निर्देशन वाली फिल्मों पर प्रकाश डाला जाएगा, साथ ही अवॉर्ड से सम्मानित भी किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: Shraddha Kapoor: 'स्त्री 2' के बाद बड़ा धमाल मचाएंगी श्रद्धा, 'तुम्बाड़' फेम निर्देशक के साथ करने जा रहीं काम? 

मोहन भागवत भी होंगे आयोजन में शामिल 
पंडित हृदयनाथ मंगेशकर इस समारोह की अध्यक्षता करेंगे और सम्मान श्री मोहन भागवत द्वारा प्रदान किए जाएंगे। मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान और हृदयेश आर्ट्स द्वारा संयुक्त रूप से यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पंडित हृदयनाथ मंगेशकर ने कहा, ‘हर साल हम उन व्यक्तियों को सम्मानित करते हैं जो समर्पण, उत्कृष्टता और सेवा की भावना को अपनाते हैं, जो मास्टर दीनानाथजी के जीवन में थी। यह उत्सव ना केवल अतीत के लिए एक श्रद्धांजलि है, बल्कि वर्तमान और भविष्य के लिए एक मशाल है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed