{"_id":"674f52da2db8f062330c4885","slug":"sunil-pal-missing-case-latest-update-comedian-revealed-he-was-kidnapped-2024-12-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sunil Pal: लापता होने की खबरों के बीच सामने आए सुनील पाल, बोले- मेरा अपहरण हो गया था","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sunil Pal: लापता होने की खबरों के बीच सामने आए सुनील पाल, बोले- मेरा अपहरण हो गया था
Wed, 04 Dec 2024 07:13 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Wed, 04 Dec 2024 07:13 AM IST
सार
Sunil Pal: कॉमेडियन सुनील पाल के लापता होने को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। कहा जा रहा है कि अभिनेता गायब नहीं हुए थे। उनका अपहरण हुआ था।
विज्ञापन
सुनील पाल
- फोटो : इंस्टाग्राम @sunilpalcomedian
विस्तार
कॉमेडियन सुनील पाल के लापता होने के मामले में एक नई अपडेट सामने आई है। खबरें हैं कि सुनील गायब नहीं हुए थे, बल्कि उनका अपहरण किया गया था। यह जानकारी खुद सुनील पाल ने फोन कॉल पर ‘जूम’ से खास बातचीत करते हुए शेयर की है। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उनका अपहरण हो गया था। अभिनेता ने यह भी बताया कि वह दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भर रहे हैं और कल मुंबई आकर पूरी जानकारी देंगे।
लापता होने के बाद पत्नी ने करवाई थी रिपोर्ट दर्ज
इससे पहले मंगलवार की रात अभिनेता के गायब होने की खबर सुनकर उनके प्रशंसकों में खलबली मच गई। उनका फोन भी नहीं लग रहा था। घंटों इंतजार करने के बाद उनकी पत्नी काफी परेशान होकर मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन पहुंचीं और रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
Sunil Pal Missing: गायब होने से पहले ये काम करते दिखे सुनील पाल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
विज्ञापन
गायब होने से पहले का वीडियो भी हो रहा वायरल
अभिनेता के गायब होने की खबरों के बीच उनका एक दिन पहले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में वह बोटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के सामने आते ही नेटिजन्स ने कई तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए थे।
सुनील पाल का वर्क फ्रंट
सुनील पाल ने साल 2005 में ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ जीतकर नाम कमाया। इसके बाद उन्होंने ‘द ग्रेट इंडियन कॉमेडी शो’ की मेजबानी की और स्टैंड अप कॉमेडी शो ‘कॉमेडी चैंपियंस’ और ‘कॉमेडी सर्कस’ के सुपरस्टार्स में भी भाग लिया। सुनील ने कई फिल्मों में भी काम किया है, जिसमें ‘हम तुम’, ‘फिर हेरा फेरी’, ‘अपना सपना मनी मनी’, ‘बॉम्बे टू गोवा’, ‘क्रेजी 4’ और ‘किक’ जैसी फिल्में शामिल हैं।
Laapataa Ladies: लापता लेडीज के ऑस्कर अभियान में आमिर संग शामिल हुए अल्फोंसो क्वारोन, होस्ट करेंगे स्क्रीनिंग