फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Suniel Shetty dog Brody passed away Ahan Shetty shares emotional Post with throwback Photos

Suniel Shetty: सुनील शेट्टी के पालतू कुत्ते का निधन, भावुक हुए बेटे अहान, अथिया बोलीं- 'कल्पना नहीं कर सकती'

Sat, 07 Jun 2025 01:56 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 07 Jun 2025 01:56 PM IST
सार

Ahan Shetty Emotional Post: अभिनेता सुनील शेट्टी के पालतू कुत्ते ब्रॉडी का निधन हो गया है। पूरा परिवार दुखी है। अहान शेट्टी ने ब्रॉडी की कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए इमोशनल नोट लिखा है।

विज्ञापन
Suniel Shetty dog Brody passed away Ahan Shetty shares emotional Post with throwback Photos
अथिया-अहान, सुनील शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कई वर्षों तक अभिनेता सुनील शेट्टी के परिवार का हिस्सा रहा उनका पालतू कुत्ता ब्रॉडी अब इस दुनिया में नहीं रहा। ब्रॉडी के निधन से परिवार दुखी है। अहान शेट्टी और अथिया शेट्टी ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर ब्रॉडी को याद किया है। अहान ने पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन

Suniel Shetty dog Brody passed away Ahan Shetty shares emotional Post with throwback Photos
अहान शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

भावुक हुए अहान शेट्टी
अहान शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से आज शनिवार को एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने ब्रॉडी के साथ कुछ पुरानी झलकियां शेयर की हैं। इसके साथ लिखा है, 'सबसे मुश्किल अलविदा...तुम मेरे जीवन के कुछ सबसे महत्वपूर्ण, ट्रांसफॉर्मेटिव वर्षों में मेरे साथ रहे। मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता कि तुम मेरे लिए कितने मायने रखते हो। तुम मेरे लिए एक साथी से बढ़कर थे। तुम मेरे भाई की तरह थे। मेरे लिए एक महफूज जगह, मेरा दिल थे। तुम्हें जाने देना मेरे लिए अब तक की सबसे मुश्किल चीजों में से एक है। मैं तुम्हें बहुत मिस करूंगा, ब्रॉडी। तुम्हें बहुत प्यार किया गया। तुमने हमें बहुत प्यार दिया। हर चीज के लिए शुक्रिया'। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ahan Shetty (@ahan.shetty)

विज्ञापन
विज्ञापन

Suniel Shetty dog Brody passed away Ahan Shetty shares emotional Post with throwback Photos
माना शेट्टी-अहान शेट्टी ब्रॉडी के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

सुनील शेट्टी और अथिया ने लिखा नोट
अहान के पोस्ट को सुनील शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे मेरे प्यारे बच्चे'। इसके अलावा अथिया शेट्टी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ब्रॉडी के साथ अपनी कुछ फोटोज शेयर करते हुए लिखा है, 'मेरे ब्रॉडू, मैं तुम्हारे बिना जीवन और घर की कल्पना भी नहीं कर सकती। हमारे बचपन का सबसे अच्छा हिस्सा बनने के लिए तुम्हारा शुक्रिया। शांति से आराम करो मेरे लड्डू राम'।

Ekta Kapoor: कहानियों को क्रिएटिव ढंग से बयां करेंगी एकता कपूर, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म से मिलाया हाथ



विज्ञापन

'केसरी वीर' में नजर आए सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी के वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते दिनों उन्हें 'केसरी वीर' फिल्म में देखा गया, जो 23 मई को रिलीज हुई। इसमें सूरज पंचोली, आकांक्षा शर्मा और विवेक ओबेरॉय जैसे सितारे नजर आए। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म औंधे मुंह गिरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed