फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sunflower Actor Ranvir Shorey talk about industry dark side and relationship with sushant Singh rajput

Ranvir Shorey: रणवीर शौरी ने बताई महेश भट्ट की असलियत, बोले- पूजा से रिश्ता टूटने के बाद दी काम न देने की धमकी

Mon, 18 Mar 2024 12:10 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Mon, 18 Mar 2024 12:10 AM IST
सार

रणवीर शौरी वेब सीरीज 'सनफ्लावर' में एक पुलिस वाले की भूमिका में हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। हाल ही में एक साक्षात्कार में रणवीर ने पूजा भट्ट के साथ रिश्ते को लेकर भी बात की और महेश भट्ट को लेकर भी बड़ा बयान दिया।

विज्ञापन
Sunflower Actor Ranvir Shorey talk about industry dark side and relationship with sushant Singh rajput
रणवीर शौरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रणवीर शौरी इन दिनों वेब सीरीज 'सनफ्लावर' को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज में सुनील ग्रोवर और अदा शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। 'सनफ्लावर' में रणवीर एक पुलिस वाले की भूमिका में हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। आज रणवीर शौरी की अपनी एक अलग फैन फॉलोविंग लेकिन इंडस्ट्री में उनके लिए यह सफर कभी भी आसान नहीं रहा, एक साक्षात्कार में रणवीर ने अपने और पूजा भट्ट के साथ रिश्ते को लेकर भी बात की और महेश भट्ट पर भी कई आरोप लगाए।

विज्ञापन


 

पूजा भट्ट के साथ रिश्तों को लेकर तोड़ी चुप्पी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साक्षात्कार में रणवीर ने पूजा भट्ट के साथ अपने रिश्तों पर खुलकर बात की। गौरतलब है कि पूजा ने तब रणवीर पर मारपीट करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद रणवीर ने पूजा पर गाली-गलौज करने की बात कही थी। इस दौरान रणवीर ने महेश भट्ट के साथ अपने मतभेदों पर भी चुप्पी तोड़ी और कहा, 'मेरे मन में महेश भट्ट के लिए बहुत सम्मान था, लेकिन इसका फायदा उठाया गया। पूजा से रिश्ता टूटने के बाद मुझे इंडस्ट्री से काम न मिलने देने की धमकी दी थी। मुझे भ्रमित करने की कोशिश की जा रही थी। मुझे इंडस्ट्री से पूरी तरह अलग-थलग करने की कोशिश की गई। यह सफर मेरे लिए कभी भी आसान नहीं रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत मेरे अच्छे दोस्त थे
रणवीर ने इस दौरान सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी बातचीत की। रणवीर ने कहा, 'मैं यह नहीं कहूंगा कि हम बहुत करीब थे, लेकिन हम अच्छे दोस्त थे। हमने साथ काम किया। 'सोनचिरैया' की शूटिंग के दौरान हम दो महीने तक साथ और हमारे बीच काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी। इस दौरान रणवीर ने इंडस्ट्री में पॉलिटिक्स को लेकर भी बात की और कहा इंडस्ट्री में किसी के खिलाफ गिरोह बनाना। उसे नीचे गिराना, किसी के करियर को बर्बाद करना। ये सब होता है। रणवीर के इस बयान ने एक नई बहस छेड़ दी है।

Hanuman: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर भी 'हनुमान' ने मचाया धमाल, रिलीज के कुछ ही घंटों में टॉप 2 में बनाई जगह

विज्ञापन

इन फिल्मों से रणवीर को मिली लोकप्रियता
गौरतलब है कि रणवीर ने 'जिस्म', 'लक्ष्य' 'खोसला का घोसला', 'ट्रैफिक सिग्नल' और 'भेजा फ्राई' जैसी फिल्मों के लिए खूब सराहना मिली। वे 'एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी: गोधरा' में भी नजर आए थे। फिलहाल रणवीर को उनके हालिया शो 'सनफ्लॉवर सीजन 2' के लिए सराहना मिल रही है।

Madgaon Express: 'अंडों के छिलकों पर चलने जैसा है इंडस्ट्री में बने रहना', कुणाल खेमू ने क्यों कही यह बात?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed