Madgaon Express: 'अंडों के छिलकों पर चलने जैसा है इंडस्ट्री में बने रहना', कुणाल खेमू ने क्यों कही यह बात?
'मडगांव एक्सप्रेस' कुणाल खेमू द्वारा निर्देशित उनकी पहली फिल्म हैं, जो 22 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। हाल ही में एक साक्षत्कार में कृणाल ने फिल्म को लेकर बातचीत की।
विस्तार
कुणाल खेमू इन दिनों अपनी निर्देशित फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 22 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिलहाल, फिल्म की स्टार कास्ट जोर-शोर से इसके प्रमोशन में लगी हुई है। हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक साक्षात्कार में कृणाल खेमू ने 'मडगांव एक्सप्रेस' को बनाने को लेकर खुलकर बातचीत की। वहीं, इंडस्ट्री में बने रहने को लेकर अपनी राय जाहिर दर्शकों के सामने जाहिर की।
साक्षात्कार में कृणाल ने बताया कि वह अपनी आगामी फिल्म मडगांव एक्सप्रेस की स्क्रिप्ट को लोगों के सामने लाने से डर रहे थे। इस दौरान कृणाल ने यह भी बताया कि यह कहानी उनके दिमाग में दिल चाहता है को लेकर दिमाग आई थी। कृणाल ने कहा, 'एक कलाकार के रूप में मैं एक ऐसा इंसान हूं, जो एक एक्टर था और उसे लिखना पसंद था। अब वह एक निर्देशक बन गया। इंडस्ट्री में बने रहना अंडे के छिलके पर चलने के बराबर है'।
कृणाल ने इसकी वजह बताते हुए कहा, 'मैं मडगांव एक्सप्रेस की पटकथा लिखने से डर रहा था, क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि लोग ऐसा कहें कि मैं एक अभिनेता हूं, जिसे अब काम नहीं मिल रहा है और वो आगे बढ़ने के लिए ये सब कर रहा है। मैं उन फिल्मों का हिस्सा रहा हूं, जिन्हें बहुत प्यार मिला है, लेकिन कई फिल्में ऐसी भी रही हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं। इससे एक अभिनेता के तौर पर मेरा नजरिया बदला है। आपको उन फिल्मों में काम करने या उसे बनाने का मौका दोबारा नहीं मिलता, जो आप हमेशा से करना चाहते हैं।
Dhanush: धनुष के फैंस के लिए आई अच्छी खबर, इस निर्देशक के साथ फिल्म बनाने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म
कुणाल ने इस दौरान यह भी कहा कि एक निर्देशक के तौर पर वे इस बात को समझते रहे थे कि उन्हें एक निश्चित बजट मिला है, जिसमें उन्हें यह फिल्म बनानी थी। कृणाल ने कहा, 'मैं नहीं चाहता कि मेरी यह फिल्म 'अच्छी थी, लेकिन टाइमिंग गलत थी' वाली फिल्मों में से एक हो। क्योंकि, आपका अगला मौका इसी पर निर्भर होता है'।
Karthikeya 3: निखिल सिद्धार्थ ने किया 'कार्तिकेय 3' का एलान, दर्शकों को मिलेगा रोमांच का फुल डोज