फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sulakshana pandit prayer meet celebs reached including anupam kher, tiger shroff, poonam dhillon

सुलक्षणा पंडित की प्रेयर मीट में पहुंचे दिग्गज सितारे; अनुपम खेर से लेकर पूनम ढिल्लों तक, शामिल हुए कई सेलेब्स

Mon, 10 Nov 2025 02:33 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 10 Nov 2025 02:33 PM IST
सार

Sulakshana Pandit Prayer Meet: बीते दिनों लोकप्रिय गायिका और अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का 71 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था। आज सोमवार को दिवंगत एक्ट्रेस की प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही है, जिसमें कई सेलेब्स पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Sulakshana pandit prayer meet celebs reached including anupam kher, tiger shroff, poonam dhillon
सुलक्षणा पंडित की प्रेयर मीट - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus

विस्तार

सिनेमाई दुनिया की जानी-पहचानी अभिनेत्री-गायिका सुलक्षणा पंडित के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई थी। आज सोमवार को दिवंगत अभिनेत्री की प्रेयर मीट में दिग्गज सितारे पहुंच रहे हैं। इनमें अनुपम खेर, टाइगर श्रॉफ, पूनम ढिल्लों जैसे सितारों के वीडियोज सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन


पूनम ढिल्लों हुईं शामिल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें अभिनेत्री-राजनेता पूनम ढिल्लों प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए पहुंचती दिख रही हैं। आगे वीडियो में दिखता है कि वो अनुपम खेर से मिलती हुईं भी दिखती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)



जितेंद्र-अनुपम खेर भी पहुंचे
इसमें दिग्गज अभिनेता जितेंद्र, रजा मुराद, अनुपम खेर और गायक उदित नारायण भी दिख रहे हैं। इनके अलावा कुछ और भी सेलेब्स पहुंचते दिख रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)


जैकी श्रॉफ और टाइगर श्रॉफ भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)



यह खबर भी पढ़ें: 'बिग बॉस 19' में अभिषेक के एविक्शन के बाद भड़के लोग, प्रणित मोरे को बताया सबसे दोगला कंटेस्टेंट

6 नवंबर को हुआ था निधन
अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित ने नानावती अस्पताल में 06 नवंबर को आखिरी सांस ली थी। सुलक्षणा पंडित, 70 और 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री और गायिका थीं। अपनी खूबसूरती और सुरीली आवाज के लिए भी वह इंडस्ट्री में खूब लोकप्रिय रहीं। सुलक्षणा पंडित ने इसी साल जुलाई में अपना 71वां जन्मदिन मनाया था। उन्होंने 'हेरा फेरी', 'अपनापन', 'खानदान', और 'वक्त की दीवार' जैसी फिल्मों में शानदार भूमिकाएं निभाई थीं। अभिनेत्री को उनकी गायिकी के लिए भी पहचाना जाता था। 1976 में फिल्म 'संकल्प' के गाने 'तू ही सागर तू ही किनारा' के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। उनके कई हिट गाने जैसे 'मौसम मौसम लवली मौसम' (थोड़ी सी बेवफाई) और 'बेकरार दिल' (दूर का राही) आज भी लोगों को पसंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed