Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Ram Charan Meets Amit Shah With Chiranjeevi Raises Concerns Over AI And Deepfake Misuse In Film Industry

अमित शाह से मिले चिरंजीवी और राम चरण: AI-डीपफेक के गलत इस्तेमाल पर हुई चर्चा; एक्टर ने इस बात पर जताई चिंता

Mon, 02 Nov 2026 10:54 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 02 Nov 2026 10:54 PM IST
सार

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हैदराबाद में अभिनेता चिरंजीवी और उनके बेटे राम चरण से मुलाकात की। 
  • उन्होंने गृह मंत्री को फूलों का गुलदस्ता, एक मूर्ति और पारंपरिक शॉल भेंट कर सम्मानित किया। 
  • इस दौरान केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Ram Charan Meets Amit Shah With Chiranjeevi Raises Concerns Over AI And Deepfake Misuse In Film Industry
अमित शाह से मिले चिरंजीवी और राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम @alwaysramcharan

विस्तार

राम चरण ने इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डीपफेक तकनीक के बढ़ते गलत इस्तेमाल को लेकर बातचीत हुई।  
विज्ञापन


AI और डीपफेक के गलत इस्तेमाल पर हुई चर्चा
राम चरण ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'आज अपने पिता चिरंजीवी गरु के साथ माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं। AI और डीपफेक तकनीक के बढ़ते गलत इस्तेमाल और कलाकारों के साथ-साथ हमारी फिल्म इंडस्ट्री पर इसके गंभीर असर को लेकर हमने अपनी चिंताएं उनके सामने रखीं। मुझे खुशी है कि उन्होंने हमारी बात को समझा और इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा, 'गृह मंत्री ने भरोसा दिलाया है कि सरकार इस मामले की जल्द से जल्द जांच करेगी और इस तरह के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए मजबूत सुरक्षा उपायों और सख्त कार्रवाई की दिशा में काम करेगी। उनके समय, समझ और समर्थन के लिए मैं उनका आभारी हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)

Trending Videos

Ram Charan Meets Amit Shah With Chiranjeevi Raises Concerns Over AI And Deepfake Misuse In Film Industry
राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम @tseriesfilms
'पुष्पा' के निर्देशक के साथ फिर काम करेंगे राम चरण
  • काम की बात करें तो राम चरण और मशहूर निर्देशक सुकुमार एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं।
  • दोनों की अगली पैन इंडिया फिल्म का नाम फिलहाल 'RC17' रखा गया है।
  • हाल ही में हैदराबाद में फिल्म का भव्य मुहूर्त और पूजा समारोह आयोजित किया गया, जिसके साथ फिल्म की शुरुआत हुई।
  • इस खास मौके पर राम चरण के पिता और मेगास्टार चिरंजीवी भी मौजूद रहे।
  • उन्हें समारोह में विशेष अतिथि के तौर पर बुलाया गया था। उन्होंने फिल्म का क्लैपबोर्ड बजाकर इसकी शुरुआत की।

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: 800 करोड़ के पार हुई 'जेलर 2', वीकएंड के बाद गिरी 'उड़ता तीर' और 'दृश्यम 3' की कमाई; जानें कलेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed