फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sukumar directorial and Allu Arjun starrer Pushpa 2 may delayed becauise of re-shoot mode

Pushpa 2: 'पुष्पा 2' के कुछ सीन्स को फिर से शूट कर रहे हैं सुकुमार, हैदराबाद में तेजी से हो रही है शूटिंग

Fri, 14 Jun 2024 09:38 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 14 Jun 2024 09:38 AM IST
सार

'पुष्पा 2' के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म के स्थगित होने का दावा किया जा रहा है। इसके अलावा रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि निर्देशक फिल्म के कुछ सीन्स की फिर से शूटिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Sukumar directorial and Allu Arjun starrer Pushpa 2 may delayed becauise of re-shoot mode
पुष्पा 2 पोस्टर - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

विस्तार

'पुष्पा 2' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। आए दिन फिल्म को लेकर को लेकर नई जानकारी सामने आ रही है। बेसब्री से फिल्म का इंतजार करने वाले फैंस के लिए मायूस कर देने वाली जानकारी सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की रिलीज को स्थगित किया जा सकता है, क्योंकि निर्देशक फिल्म के कुछ सीन्स को फिर से शूट कर रहे हैं।  

विज्ञापन


कुछ सीन्स को री शूट कर रहे हैं सुकुमार
अल्लू अर्जुन देश भर में काफी पसंद किए जाते हैं। 'पुष्पा 2' को लेकर उनके और रश्मिका मंदाना के फैंस काफी उत्साहित भी हैं। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स दावा कर रहे हैं कि फिल्म की रिलीज डेट को आगे खिसकाया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक,  फिल्म के निर्देशक सुकुमार ने कुछ सीन को फिर से डिजाइन किया है और फिलहाल वो उन सीन्स को फिर से शूट करने में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में तेजी से हो रही है और शूटिंग को पूरा करने के लिए कई यूनिट्स को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


Kangana Ranaut: 'मुझे काफी अपमानित महसूस हुआ...', सांसद बनीं कंगना रणौत ने राजनीति में एंट्री पर दिया ये बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थगित होने की नहीं हुई है आधिकारिक पुष्टि
'पुष्पा 2' साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'पुष्पा' का अगला भाग है। निर्देशक सुकुमार की इस फिल्म में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को काफी पसंद किया गया था। इस वजह से फिल्म के अगले भाग को लेकर भी दर्शकों में जबर्दस्त उत्साह है। मीडिया में इस वक्त फिल्म के स्थगित होने की चर्चा काफी तेज है, लेकिन निर्माताओं ने अभी तक इस बारे में कुछ भी पुष्टि नहीं की है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि निर्माता 'पुष्पा 2' को उसके निर्धारित रिलीज डेट 15 अगस्त, 2024 को ही रिलीज करेंगे।

राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं ग्लैम डॉल शरवरी वाघ

अल्लू अर्जुन का दिखेगा दमदार अंदाज 
बता दें कि 'पुष्पा 2' का निर्माण मैथ्री मूवी मेकर्स कर रही है। फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक सुकुमार कर रहे हैं। फिल्म में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, फहाद फाजिल, सुनील और अनसूया भारद्वाज आदि अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। फिल्म में देवी श्री प्रसाद ने संगीत दिया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन पहले भाग के दमदार किरदार को आगे बढ़ाते नजर आएंगे। 

Kill Movie: 'किल' के ट्रेलर लॉन्च पर लगा सितारों का मेला, लक्ष्य लालवानी बोले- सपना पूरा होने में लग गए नौ साल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed