बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत ने अपने सफल अभिनय करियर के बाद अब राजनीति में कदम रखा है। हाल ही में उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मंडी निर्वाचन क्षेत्र से आम चुनाव जीता है। अभिनेत्री से सांसद बनीं कंगना रणौत ने हाल ही में ये स्पष्ट किया कि राजनीति में उनका प्रवेश 2020 की घटना का परिणाम नहीं है। 2020 में बृहन्मुंबई नगर निगम ने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी शिवसेना के साथ उनके झगड़े के बीच उनके मुंबई स्थित घर के एक हिस्से को ध्वस्त कर दिया था।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
कंगना रणौत ने एक हिमाचली पॉडकास्ट पर बात करते हुए कहा, 'मुझे काफी अपमानित महसूस हुआ, ऐसा लगा कि मेरे साथ बहुत हिंसा की गई है। एक घर आपका विस्तार है, लेकिन मेरा हिंसक रूप से टूट गया, यह उस समय एक व्यक्तिगत हमले की तरह लगा। उस घटना से मुझे यह पता चला कि महाराष्ट्र में कितने लोगों ने मेरा समर्थन किया और किस हद तक भारत ने मेरा समर्थन किया।'
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : पीटीआई
अभिनेत्री ने कहा, 'शिवसेना की घटना को हर कोई जानता है और लोगों ने मुझे बताया है कि मैं साहसी हूं। उस घटना की एक खास फैन फॉलोइंग है।' कंगना ने एक अन्य बातचीत में राजनीत में शामिल होने पर कहा, 'मुझसे 2019 में भी संपर्क किया गया था। अगर मुझे इसमें दिलचस्पी नहीं होती, तो मुझे वास्तव में इतनी परेशानी से नहीं गुजरना पड़ता।'
Kill Movie: 'किल' के ट्रेलर लॉन्च पर लगा सितारों का मेला, लक्ष्य लालवानी बोले- सपना पूरा होने में लग गए नौ साल
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
कंगना रणौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह फिल्म इमरजेंसी में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। ये फिल्म 975 में इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल पर आधारित है। इस फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, सतीश कौशिक और महिमा चौधरी जैसे बड़े कलाकार भी नजर आएंगे। यह फिल्म कई बार विलंबित हो चुकी है और इस साल सिनेमाघरों में आने की उम्मीद है।
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम
'इमरजेंसी' की रिलीज का कंगना के फैंस को बेसब्री से इंतजार है। उन्होंने इसे निर्दशित भी किया है। कंगना की निर्देशन में पहली फिल्म 2019 की ऐतिहासिक युद्ध ड्रामा मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झाँसी थी, जिसमें उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई की मुख्य भूमिका भी निभाई थी। कृष जगरलामुडी द्वारा सह-निर्देशित इस फिल्म ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए चौथा राष्ट्रीय पुरस्कार दिलाया।
No Entry 2: फिल्म में नहीं हैं, लेकिन फरदीन खान ने पढ़ ली 'नो एंट्री 2' की कहानी, बोले- इसे खराब मत कर देना