फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sujoy Ghosh Birthday Special know about his suspense thriller films career and awards

Sujoy Ghosh B'day: सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में बनाकर मशहूर हुए सुजॉय घोष, इन कलाओं में भी हैं माहिर

Wed, 21 May 2025 08:28 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 21 May 2025 08:28 AM IST
सार

Sujoy Ghosh Birthday Special: सुजॉय घोष भारतीय सिनेमा के एक्टर, डायरेक्टर, फिल्म निर्माता और पटकथा लेखक हैं। इन्होंने कई सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों का निर्देशन किया है। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके बारे में खास बातें।

विज्ञापन
Sujoy Ghosh Birthday Special know about his suspense thriller films career and awards
सुजॉय घोष - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों का निर्देशन करने के लिए जाने जाने वाले सुजॉय घोष आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने 'झंकार बीट्स' के निर्देशन से फिल्मी दुनिया में कदम रखा। इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 2012 में आई उनकी फिल्म 'कहानी' काफी मशहूर रही। निर्देशन के अलावा वह कई कलाओं में माहिर हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर आइए उनके बारे में कुछ अहम बातें जान लेते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

रॉयटर्स के लिए किया काम
सुजॉय घोष कलकत्ता में 21 मई 1966 में पैदा हुए। शुरुआती पढ़ाई यहीं से की। इसके बाद वह 13 साल की उम्र में लंदन चले गए। सुजॉय घोष ने मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग और एमबीए की डिग्री हासिल की। सुजॉय ने रॉयटर्स के मीडिया प्रभाग के दक्षिण एशिया प्रमुख के तौर पर काम किया। 1999 में यहां से इस्तीफा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sujoy Ghosh Birthday Special know about his suspense thriller films career and awards
सुजॉय घोष - फोटो : अमर उजाला

बतौर निर्देशक रहे कामयाब
सुजॉय घोष ने साल 2003 में 'झंकार बीट्स' से फिल्मों के निर्देशन में कदम रखा। उनकी पहली फिल्म हिट रही थी। इसके बाद इन्होंने 'होम डिलीवरी' और 'आलादीन' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया जो बॉक्स ऑफिस पर कामयाब नहीं रहीं। साल 2012 में सुजॉय घोष ने 'कहानी' फिल्म का निर्देशन किया। फिल्म में लीड रोल में विद्या बालन थीं। उनकी यह फिल्म काफी कामयाब रही। साल 2016 में इसी फिल्म की सीक्वल 'कहानी 2' रिलीज हुई।
यह खबर भी पढ़ें: Khushi Kapoor: इन फिल्मों के लिए हुई खुशी कपूर की आलोचना, कहा- बिना फायदे वाली चीज पर ध्यान नहीं देती

विज्ञापन

सस्पेंस थ्रिलर फिल्में
बॉलीवुड में सुजॉय घोष ने अलग किस्म की फिल्में बनाई हैं। उन्हें सबसे ज्यादा सस्पेंस-थ्रिलर फिल्मों के लिए जाना जाता है। घोष की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्म 'कहानी' है। इस फिल्म में जबरदस्त सस्पेंस है। फिल्म ने कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे। जिसमें तीन राष्ट्रीय पुरस्कार शामिल थे।
इसी तरह से सुजॉय के निर्देशन में बनी फिल्म 'बदला' में भी सस्पेंस दिखाया गया है। इस फिल्म में तापसी पन्नू और अमिताभ बच्चन हैं। यह फिल्म 8 मार्च 2019 को रिलीज हुई थी।
सुजॉय घोष की शॉर्ट फिल्म 'अहल्या' में सस्पेंस दिखाया गया है। इस फिल्म में राधिका आप्टे ने बेहतरीन अदाकारी की है।

Sujoy Ghosh Birthday Special know about his suspense thriller films career and awards
सुजॉय घोष - फोटो : सोशल मीडिया

बतौर एक्टर किया काम
साल 2012 में सुजॉय घोष ने अभिनय में हाथ आजमाया। उन्होंने रितुपर्णो घोष द्वारा निर्देशित बंगाली फिल्म में अभिनय किया। 
बहुत कम ही लोगों को पता है कि सुजॉय ने आईपीएल टीम 'कोलकाता नाइट राइडर्स' के लिए 'कोरबो लोरबो जीतबो रे' टैग लाइन लिखी है। 
सुजॉय ने साल 2005 में 'अहल्या' और साल 2017 में 'अनुकूल' जैसी शॉर्ट फिल्मों का निर्देशन और प्रोडक्शन किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed