Suits: अब हिंदी भाषा में उठा सकेंगे 'सूट्स' के सभी नौ सीजन का लुत्फ, जानें कहां देख सकेंगे दर्शक यह लीगल सीरीज
Suits: जियो सिनेमा भारत में पहली बार 'सूट्स' के सभी नौ सीजन हिंदी में ला रहा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इस लीगल ड्रामा सीरीज का प्रोमो भी जारी किया है।
विस्तार
ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा दर्शकों के लिए लीगल ड्रामा सीरीज लेकर आ गया है। जियो सिनेमा भारत में पहली बार 'सूट्स' के सभी नौ सीजन हिंदी में ला रहा है। विश्व स्तर पर प्रशंसित सीरीज अपनी दमदार कहानी, प्रतिष्ठित पात्रों और गहन अदालती लड़ाइयों के लिए पसंद की जाती है। अब वह विशेष रूप से जियो सिनेमा प्रीमियम पर पीकॉक हब पर स्ट्रीम हो रही है। मंच ने यो यो हनी सिंह के ट्रैक मिलियनेयर पर एक प्रोमो भी जारी किया, जो सीरीज के बारे में जानकारी दे रहा है और दर्शकों का उत्साह बढ़ा रहा है।
'मिलियनेयर' क्रॉसओवर पर हनी सिंह ने दी प्रतिक्रिया
क्रॉसओवर पर प्रतिक्रिया देते हुए यो यो हनी सिंह ने कहा, 'मैं मिलियनेयर को सूट जैसी पावरहाउस सीरीज के साथ गूंजते हुए देखकर रोमांचित हूं। यह गाना महत्वाकांक्षा, आत्मविश्वास और सफल होने की चाहत का जश्न है, जो शो के प्रतिष्ठित पात्रों और उनकी यात्रा के साथ पूरी तरह से मेल खाता है। यह एक रोमांचक क्रॉसओवर है और मुझे यकीन है कि ट्रैक और सीरीज दोनों के प्रशंसक इस खास सहयोग को पसंद करेंगे।
View this post on Instagram
'मिलियनेयर' गाने पर क्या बोले हनी सिंह
गाने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मैंने यह गाना सिर्फ उन लोगों के लिए नहीं बनाया है, जो पहले से ही करोड़पति हैं, बल्कि उन लोगों के लिए भी है, जो करोड़पति बनना चाहते हैं और जीवन में सफलता हासिल करना चाहते हैं। मैं इस गाने को हर किसी के लिए एक प्रेरणा के रूप में देखता हूं, क्योंकि मैं नई दिल्ली की सड़कों से आता हूं और मैं आज यहां केवल अपने प्रशंसकों के कारण हूं।'
'सूट्स' सीरीज के कलाकार
'सूट्स' के कलाकारों में पैट्रिक जे. एडम्स, गेब्रियल मच, मेघन मार्कल, सारा रैफर्टी और रिक हॉफमैन शामिल हैं। जियो सिनेमा प्रीमियम पर दर्शक अब 'सूट्स' के सभी नौ सीजन का लुत्फ उठा सकते हैं। जियो सिनेमा द्वारा जारी किए गए सीरीज के प्रोमो पर दर्शक अपनी प्रतिक्रियाएं भी साझा कर रहे हैं।
Pushpa 2 Collection Day 1: पुष्पा-2 की फायर से बॉक्स ऑफिस रोशन, पहले दिन जवान समेत इन फिल्मों के रिकॉर्ड टूटे