Suhagan Chudail: इस दिन से कहर बरपाएगी 'सुहागन चुड़ैल', जानें कब शुरू हो रहा है निया शर्मा का शो
पूर्णिमा की लाल चांद रात में दिखेगा सुहागन चुड़ैल का काला साया। निया शर्मा का नया अवतार देखने के लिए फैंस बेकरार हैं। जानिए कब और कहां देख सकेंगे नया टीवी शो सुहागन चुड़ैल।
विस्तार
कब और कहां शुरू होगा शो
निया शर्मा का नया टीवी शो 'सुहागन चुड़ैल' 27 मई को कलर्स टीवी पर आने के लिए तैयार है। इस शो को आप सोमवार से शुक्रवार रात 10.30 बजे देख सकते हैं। इस शो के कई वीडियोज निया ने अपने सोशल मीडिया उकाउंट पर साझा किए हैं। निया को इस नए अवतार में देखकर फैंस लगातार उन्हें कमेंट कर रहे हैं। निया ने अपने अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया और लिखा, ''पूर्णिमा की लाल चांद रात में दिखा सुहागन चुड़ैल का काला साया''।
विज्ञापन विज्ञापन
फैंस कर रहे हैं तारीफ
सोशल मीडिया पर निया के वीडियोज को देखने के बाद फैंस तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ''खूबसूरत चुड़ैल''। दूसरे यूजर ने लिखा, ''निया शर्मा ही सिर्फ इस रोल के लिए बनीं है।'' एक और यूजर ने लिखा, ''नागिन सीरियल का भी कोई अपडेट शेयर कर दिया करो।''
निया शो का लगातार कर रही हैं प्रमोशन
निया शर्मा ने कुछ और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन फोटोज में निया को पानी में खूबसूरत अवतार में देखा जा सकता है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। निया ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, ''अगली बार अगर आपको कोई चुड़ैल पुकारे तो इसे तारीफ समझिएगा''।
निया शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री 'नागिन', 'जमाई राजा', 'एक हजारों में मेरी बहना है', 'इश्क में मरजावां', 'जमाई 2', जैसे कई शोज और वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं। अब उनका नया टीवी शो 'सुहागन चुड़ैल' कल यानी कि 27 मई से कलर्स टीवी पर शुरू होने वाला है।
Payal Kapadia: कौन हैं पायल कपाड़िया? 'कान' में सम्मान पाने वाली पहली भारतीय निर्देशक