फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   stree 2 actress Shradhha Kapoor will work with kalki 2898 ad actor Prabhas If he sends food from home

Shradhha Kapoor: अगर प्रभास घर से खाना भेजेंगे तो श्रद्धा करेंगी यह काम, फैन को जवाब देते हुए किया बड़ा खुलासा

Mon, 03 Jun 2024 10:20 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 03 Jun 2024 10:20 AM IST
सार

श्रद्धा कपूर ने हाल ही में, अपनी एक नई फोटो अपलोड की, जिस पर एक फैन ने उनसे प्रभास से जुड़ा सवाल पूछा, जिसका अभिनेत्री ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया।

विज्ञापन
stree 2 actress Shradhha Kapoor will work with kalki 2898 ad actor Prabhas If he sends food from home
श्रद्धा कपूर और प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम- श्रद्धा कपूर/प्रभास

विस्तार

'बागी', 'एबीसीडी 2' और 'आशिकी 2' समेत कई फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में, अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो साझा की, जिसमें वो बहुत प्यारी लग रही थीं। हम जानते हैं कि जब भी कोई फिल्मी सितारा अपनी फोटो अपलोड करता है तो उनके प्रशंसक तुरंत कमेंट बॉक्स में डेरा जमा लेते हैं। एक के बाद एक कमेंट आने लगते हैं। कोई फैन तारीफ करता है तो कोई सवाल पूछता है। जाहिर है श्रद्धा के साथ भी ऐसा ही होना था।

विज्ञापन


Urfi Javed: 'टीवी में होता है अपमान, मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा', उर्फी का छलका दर्द, सुनाई आपबीती
विज्ञापन


फैन ने पूछा प्रभास के साथ कब काम करोगी?
श्रद्धा ने जो फोटो अपलोड की, उस पर प्रभास के एक फैन ने कमेंट करते हुए पूछ लिया कि मैम, आप अगली बार प्रभास के साथ कब काम करोगी? इस सवाल का श्रद्धा ने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया। श्रद्धा ने कहा कि जब प्रभास अपने घर से मेरे लिए खाने का टिफिन भेजेंगे। मालूम हो कि श्रद्धा कपूर और प्रभास ने फिल्म 'साहो' में एक साथ काम किया था। यह फिल्म साल 30 अगस्त, 2019 को रिलीज हुई थी। इसे दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)



Coolie: रजनीकांत की ‘कुली’ की शूटिंग इस दिन से होगी शुरू, टीजर पहले ही मचा चुका है तहलका
 
श्रद्धा कपूर और प्रभास की आने वाली फिल्म
श्रद्धा कपूर की पिछली फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' थी। इसमें रणबीर कपूर ने भी मुख्य भूमिका अदा की थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया था। श्रद्धा इन दिनों अपनी फिल्म 'स्त्री 2' में व्यस्त हैं, जो एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। वहीं, प्रभास अपनी आने वाली फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं, जो 27 जून, 2024 को रिलीज होगी।

Manoj Bajpayee: असफलताओं के दौर में 'भैया जी' ने खुद को संवारा, अभिनेता ने साझा किया सफलता का मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed