सबसे पहले बात करते हैं आदर जैन और आलेखा आडवाणी की। इस जोड़ी ने हाल ही में शादी कर ली है, जिससे उनके फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। अब बाकी जोड़ियों की बारी है। अब देखना ये है कि इनमें से सबसे पहले किसके घर शहनाई बजती है। 2025 में कई सितारों की शादियों का साल बन सकता है। हालांकि, इनमें से किसी भी स्टार्स ने अपनी शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
2 of 7
ऋतिक रोशन और सबा आजाद
- फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
ऋतिक रोशन और सबा आजाद
सबसे पहले बात करते हैं ऋतिक रोशन और सबा आजाद की। ऋतिक और सबा अक्सर एक दूसरे की इंस्टाग्राम पर लाइक और कमेंट करते हैं। दोनों ही लंबे समय से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता है। हो सकता है कि यह दोनों कथित तौर पर 2025 में शादी कर लें।
3 of 7
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम@tejasswiprakash
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा टीवी की दुनिया के फेवरेट कपल हैं। 'बिग बॉस' से शुरू हुई उनकी लव स्टोरी अब शादी तक पहुंच सकती है। फैंस को उम्मीद है कि इस साल इनके घर शहनाई बज सकती है।
4 of 7
कृति सेनन और कबीर बाहिया
- फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
कृति सेनन और कबीर बाहिया
कृति सेनन और कबीर बाहिया भी कई बार पार्टी को लेकर चर्चा में रहते हैं। कृति के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर के साथ उनकी नजदीकियां कई बार सोशल मीडिया के जरिए सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हो सकता है कि 2025 में ये जोड़ी भी शादी कर ले।
5 of 7
जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया
- फोटो : इंस्टाग्राम@shikharpahariya
जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया
जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है। दोनों को कई बार सार्वजनिक जगहों पर एक साथ देखा गया है। कथित तौर पर दोनों जल्द शादी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
Salman Khan: सलमान खान के स्टारडम से इंप्रेस हैं यह निर्देशक, शुरू से करना चाहते थे फिल्म में भाईजान को कास्ट