Udne Ki Aasha: शायली की जिंदगी में भूचाल बनकर आया स्टॉकर, क्या बिगड़ जाएंगे रेणुका से रिश्ते?
Udne Ki Aasha: स्टार प्लस का शो ‘उड़ने की आशा’ के नए प्रोमो ने दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है। हालिया एपिसोड में शायली एक गंभीर मुश्किल का सामना करती नजर आएगी, इससे उसके और रेणुका के रिश्तों में खटास आने की उम्मीद है और दोनों के बीच तकरार भी देखने को मिलेगी।
विस्तार
शायली ने उठाया साहसिक कदम
इसके हालिया प्रोमो में शायली एक ऐसी मुश्किल में फंस जाती है, जो उसे खुद के लिए खड़े होने के लिए मजबूर करती है। प्रोमो में काफी इंटेंस मोमेंट देखने को मिलता है। दरअसल, शायली का पीछा एक स्टॉकर करता है, जिस पर रेणुका ने उसे सलाह दिया कि शायली को अपनी दुकान बंद कर देनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं फिर से ना हों। शायली ने तुरंत इसका विरोध किया और ऐसा करने से मना कर दिया और कहा कि इस तरह का उत्पीड़न और पीछा करना समाज की एक कठोर सच्चाई है, जिसका सामना कई महिलाएं रोजाना करती हैं। वह इस बात पर जोर देती है कि यह एक गंभीर मुद्दा है, लेकिन हार मान लेना और डर में जीना इसका हल नहीं है। शायली ने खुद के लिए एक स्टैंड लिया है और जो सही है उसके लिए खड़ी हुई है। सचिन भी उसके फैसले का समर्थन करता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह निर्णय रेणुका के साथ उसके रिश्तों को कैसे प्रभावित करता है? शायली और सचिन इस परेशानी से कैसे निपटते हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Honey Singh Concert: दिलजीत और एपी ढिल्लों के बाद हनी सिंह के कॉन्सर्ट का खुमार, पलक झपकते ही बिक गए सारे टिकट
अभिनेत्री नेहा हरसोरा ने क्या कहा?
‘उड़ने की आशा’ की अभिनेत्री नेहा हरसोरा उर्फ शायली ने कहा, "उड़ने की आशा के आने वाले एपिसोड में दर्शक शायली का जोरदार सफर देखेंगे, जिसमें वह डटी रहती है और पीछा करने वाले के कारण अपनी दुकान बंद करने से इनकार कर देती है। जबकि रेणुका शायली से परिवार को बदनामी से बचाने के लिए दुकान बंद करने को कहती है। हालांकि, शायली अपने फैसले पर डटी रहती है। यह ना केवल शायली के साहस को दिखाता है बल्कि महिलाओं को उनके साथ होने वाले अन्याय को चुनौती देने की आवश्यकता के बारे में एक प्रभावशाली संदेश भी देता है, चाहे वह काम पर हो, अपने घर में हो या समाज में।" प्रोमो में दिखाया गया यह आगामी एपिसोड 14 जनवरी को रात 9 बजे देखा जा सकता है।
यह खबर भी पढ़ें: Pandit Ronu Majumdar: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुआ पंडित रोनू मजूमदार का नाम, इस रचना के लिए मिला सम्मान
कब शुरू हुआ ‘उड़ने की आशा’ शो?
‘उड़ने की आशा’ शो स्टार प्लस पर मार्च 2024 से शुरू हुआ। यह शो मराठी बैकग्राउंड पर आधारित है। यह शो शायली के जीवन के इर्द-गिर्द घूमता है।