फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Stand Up Comedian Kunal Kamra Controversy Munawar Faruqui Vir Das Agrima Joshua

‘मेरा पिया घर आया’ से लेकर ‘गद्दार नजर वो आए’ तक, इन बयानों ने स्टैंडअप कॉमेडियन की डुबोई लुटिया; पढ़ें लिस्ट

Thu, 03 Apr 2025 08:12 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 03 Apr 2025 08:12 PM IST
सार

Stand Up Comedian Controversy: स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा से पहले भी कई कॉमेडियन अपने बयानों की वजह से अपनी फजीहत करा चुके हैं। आइए जानते हैं वो कौन से बयान हैं, जिनकी वजह से ये सब विवादों में घिरे। 

विज्ञापन
Stand Up Comedian Kunal Kamra Controversy Munawar Faruqui Vir Das Agrima Joshua
विवादों में फंस चुके हैं ये स्टैंडअप कॉमेडियन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। उन्होंने एक दिग्गज नेता का बिना नाम लिए गाने के माध्यम से गद्दार कहा। इसके बाद से उनके खिलाफ एफआईआर हुई। उन्होंने जहां शो किया था, उस जगह पर तोड़फोड़ भी की। कुणाल कानूनी पचड़े में भी इसके चलते फंसे हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब कुणाल अपनी कॉमेडी की वजह से विवाद में पड़े हैं। इससे पहले भी वह विवादित और आपत्तिजनक बयान दिए हैं। 

विज्ञापन

कुणाल कामरा के अलावा कई और कॉमेडियन विवादित, अभद्र और अपमानजनक बयान देकर कानूनी मुश्किलों में पड़ चुके हैं और जनता की भी आलोचना झेली है। आइए उन बयानों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने स्टैंडअप कॉमेडियन को मुश्किलों में डाल दिया। 

विज्ञापन

Stand Up Comedian Kunal Kamra Controversy Munawar Faruqui Vir Das Agrima Joshua
मुनव्वर फारूकी - फोटो : इंस्टाग्राम

भगवान राम-सिता पर अभद्र टिप्पणी
स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने भगवान राम-सिता पर अभद्र टिप्पणी की थी, जिसके बाद वह काफी मुश्किलों में पड़ गए। ‘मेरा पिया घर आया ओ राम जी’ गाने से जोड़कर विवादित बयान दिया था, जिसकी वजह से उन्हें जेल जाना पड़ा था।


इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Kunal Kamra: क्या नहीं होगा कुणाल का शो? शिवसेना युवा सेना के महासचिव राहुल कनाल ने बुकमायशो को लिखा पत्र
 

Stand Up Comedian Kunal Kamra Controversy Munawar Faruqui Vir Das Agrima Joshua
वीर दास - फोटो : इंस्टाग्राम @ virdas

‘आई कम फ्रॉम टू इंडियाज’
स्टैंडअप कॉमेडियन और अभिनेता वीर दास का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में उन्होंने अमेरिका में ‘आई कम फ्रॉम टू इंडियाज’ बयान दिया। जिसके बाद देश में उनकी खूब आलोचना हुई। उनके ऊपर देश का अपमान करने का भी आरोप लगा था।


इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Kunal Kamra: कुणाल कामरा ने मांगी माफी, शो में शामिल हुए शख्स को दिया जबरदस्त ऑफर; जानें क्या है पूरा मामला
विज्ञापन

Stand Up Comedian Kunal Kamra Controversy Munawar Faruqui Vir Das Agrima Joshua
कुणाल कामरा - फोटो : एक्स @kunalkamra88

‘गद्दार नजर वो आए…’
ताजा मामला कुणाल कामरा से जुड़ा हुआ है। हाल ही में कुणाल कामरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में उन्होंने ‘दिल तो पागल है’ के ट्रैक ‘भोली सी सूरत की धुन’ पर एक गाना बनाया, जिसमें उन्होंने एक दिग्गज नेता के बारे में मजाक करते हुए उन्हें बिना नाम लिए 'गद्दार' कहा। इसके बाद से ही उनके विरोध शुरू हो गया। उनके खिलाफ कई केस दर्ज किए गए हैं।

Stand Up Comedian Kunal Kamra Controversy Munawar Faruqui Vir Das Agrima Joshua
अग्रिमा जोशुआ - फोटो : इंस्टाग्राम @agrima.joshua

छत्रपति शिवाजी महाराज पर टिप्पणी
स्टैंडअप कॉमेडियन अग्रिमा जोशुआ का एक वीडियो साल 2020 में वायरल हुआ था, जिसमें उन्हें अरब सागर में बनने वाली छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति का मजाक उड़ाते हुए सुना गया। वीडियो के सामने आने के बाद उनकी जमकर आलोचना हुई। कॉमेडियन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के आदेश भी महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने दिए थे। अग्रिमा को इस मामले को लेकर काफी धमकियां भी मिली थीं। हालांकि, यह वीडियो बाद कॉमेडियन के द्वारा हटा दिया गया था और उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed