फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   kunal kamra Apologise to banker who is in trouble after attending show

Kunal Kamra: कुणाल कामरा ने मांगी माफी, शो में शामिल हुए शख्स को दिया जबरदस्त ऑफर; जानें क्या है पूरा मामला

Wed, 02 Apr 2025 02:24 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 02 Apr 2025 02:24 PM IST
सार

Kunal Kamra Instagram Post: कुणाल कामरा ने सोशल मीडिया पर एक नया पोस्ट शेयर कर माफी मांगी है। इसमें उन्होंने एक शख्स को खास ऑफर दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
kunal kamra Apologise to banker who is in trouble after attending show
कुणाल कामरा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

विवादों में घिरे कॉमेडियन कुणाल कामरा ने बुधवार को एक नया ट्वीट किया है। कुणाल ने लिखा, 'मेरा शो अटैंड करने के बाद आपको जो भी परेशानी हुई उसके लिए मैं माफी मांगता हूं। प्लीज मुझे मेल करिए ताकि मैं आपके लिए एक वेकेशन प्लान कर सकूं। पूरे देश में कहीं भी, जहां आप जाना चाहते हों।'
विज्ञापन


I am deeply sorry for the inconvenience that attending my show has caused to you. Please email me so that I can schedule your next vacation anywhere you’d like in India -https://t.co/rASktiolKE
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
दरअसल कुणाल कामरा ने अपने हालिया स्टैंड अप कॉमेडी शो में कई विवादित बयान दिए। इस मामले में उनके खिलाफ जांच चल रही है। मुंबई पुलिस ने हाल ही में उन लोगों को भी नोटिस जारी किया जो कुणाल के इस शो के दौरान मौजूद थे।
कुणाल के इन्हीं दर्शकों में मुंबई का रहने वाला एक बैंकर भी शामिल था। यह बैंकर बीते दिनों तमिलनाडू और केरल की ट्रिप पर था। इसी दौरान जब पुलिस ने इसे नोटिस भेजा तो इसे मामले में गवाही देने के लिए मुंबई लौटना पड़ा। अब अपने ट्वीट में कुणाल कामरा ने उसी बैंकर से माफी मांगी है और उनकी ट्रिप स्पॉन्सर करने की बात कही है।
 

पुलिस ने जारी किया तीसरा समन
इससे पहले स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा को महाराष्ट्र पुलिस ने तीसरा समन जारी किया था। पुलिस ने कामरा को पांच अप्रैल को पुलिस के सामने पेश होने को कहा है। पुलिस ने बताया कि 36 साल के कामरा को उपनगरीय मुंबई के खार थाने में अधिकारियों के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया है। पिछले महीने यहां उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इससे पहले पुलिस ने दो बार तलब किया था। कई समन मिलने के बावजूद कामरा पुलिस के सामने अब तक हाजिर नहीं हुए हैं।
Disha Salian: दिशा सालियान केस की सुनवाई आज, कोर्ट पहुंचे पिता सतीश, कहा- मुझे न्यायपालिका व भगवान पर भरोसा है


वरुण ग्रोवर ने किया सपोर्ट
कॉमेडियन और बॉलीवुड के पटकथा लेखक और गीतकार वरुण ग्रोवर ने कॉमेडियन कुणाल कामरा का सपोर्ट किया है। जिस प्रोग्राम में कुणाल ने विवादित बयान दिया था मुंबई पुलिस ने उस प्रोग्राम में शामिल लोगों को समन भेजा है। पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर रही है। इस पर ग्रोवर ने तंज किया है और कहा है कि मुंबई पुलिस को दर्शकों को समन भेजने के बजाए खुद प्रोग्राम में शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें लोगों से पूछने के बजाए खुद उनके जोक्स पर अपना फैसला देना चाहिए।
Ajay Devgn: इस वजह से भारतीय गीतकार ने पाकिस्तानी गायक के जोड़े थे हाथ, अजय देवगन ने सुनाया किस्सा

क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें हाल ही में कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के एक नेता पर टिपप्णी की थी। इसके बाद शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की मेजबानी करने वाले स्टूडियो में तोड़पोड़ की थी। कामरा के खिलाफ मुंबई और शिंदे के राजनीतिक गढ़ ठाणे के अन्य पुलिस थानों में भी अलग-अलग एफआईआर दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed