फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   filmmaker Sujoy Ghosh shared his memories of childhood durga pooja and using it for vidya balan movie kahaani

सुजॉय घोष: कम बजट के चलते असली दुर्गा पंडाल में शूट हुआ था ‘कहानी’ का सीन, निर्देशक ने सुनाया यादगार किस्सा

Sun, 18 Oct 2026 12:47 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sun, 18 Oct 2026 12:47 PM IST
सार

Sujoy Ghosh On Durga Pooja: फिल्ममेकर सुजॉय घोष ने कोलकाता में दुर्गा पूजा पर अपने भावनाएं साझा की। इतना ही नहीं उन्होंने विद्या बालन की फिल्म ‘कहानी’ में दुर्गा पूजा से जुड़ी यादें भी ताजा कीं। जानें कितना मुश्किल था सुजॉय के लिए वह शूट…

विज्ञापन
filmmaker Sujoy Ghosh shared his memories of childhood durga pooja and using it for vidya balan movie kahaani
सुजॉय घोष - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुजॉय घोष ने कोलकाता में पंडाल घूमते हुए बिताई गई बचपन की यादों से लेकर शहर के वास्तविक उत्सवों ‘को अपनी फिल्म ‘कहानी’ के जरिए पर्दे पर उतारा। अपने इस सफर पर एक बातचीत के दौरान उन्होंने काफी कुछ कहा। 

विज्ञापन

स्कूल के दिनों पर क्या बोले सुजॉय? 
सुजॉय घोष ने फ्री प्रेस जर्नल से बचपन के दिनों में दुर्गा पूजा याद करते हुए कहा, ‘आम तौर पर हम जल्दी सो जाते थे ताकि अगली सुबह स्कूल के लिए समय पर उठ सकें। लेकिन इन पांच दिनों के दौरान, हमें पूरी रात जागने और एक पंडाल से दूसरे पंडाल घूमने की छूट थी। आलू कबली (चना और आलू) से लेकर तरह-तरह के कटलेट और रोल तक,जो वैसे तो हमारे लिए मुमकिन नहीं था। क्योंकि हमारे पास खर्च करने के लिए पैसे नहीं थे, और साल के बाकी समय में माता-पिता को जंक फूड खरीदने के लिए मनाना लगभग नामुमकिन था।’

विज्ञापन
Trending Videos

filmmaker Sujoy Ghosh shared his memories of childhood durga pooja and using it for vidya balan movie kahaani
कहानी फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

कैसी थी बचपन की दुर्गा पूजा 
सुजॉय घोष ने आगे दुर्गा पूजा के बारे में याद करते हुए कहा, ‘ वहां पूजा आमतौर पर किसी मंदिर या सामुदायिक केंद्र में आयोजित की जाती है। उनमें कोलकाता जैसी भव्यता, तेज संगीत और चकाचौंध भरी रोशनी भले ही न हो, लेकिन वे अधिक व्यक्तिगत अनुभव देती हैं। वे सामुदायिक पूजा की तुलना में घर पर की जाने वाली पूजा (घरेलू पूजा) के समान अधिक होती हैं।’

विज्ञापन

filmmaker Sujoy Ghosh shared his memories of childhood durga pooja and using it for vidya balan movie kahaani
फिल्म 'कहानी' - फोटो : सोशल मीडिया

'कहानी' के लिए वापस गए कोलकाता 
साल 2012 में  फिल्म 'कहानी' की शूटिंग के लिए वापस कोलकाता वापस गए। उन्होंने 64 दिनों में फिल्म पूरी की, सड़कों पर, मेट्रो स्टेशनों पर, ट्राम डिपो में और यहां तक कि एक असली पंडाल में भी गुरिल्ला शैली में शूटिंग की। इस पर सुजॉय ने कहा, ‘चूंकि हमारे पास दुर्गा पूजा को पर्दे पर हूबहू दिखाने का बजट नहीं था, इसलिए हमने बालीगंज कल्चरल से उन पांच दिनों में सब कुछ फिल्माने की अनुमति ली। लोग, भीड़, सिंदूर खेला (सिंदूर लगाना) की रस्म सब असली थे, और उनके बीच अविश्वसनीय रूप से साहसी विद्या बालन भी थीं। यह थका देने वाला था, लेकिन शूटिंग में बहुत मजा आया।’ 


 
विज्ञापन

filmmaker Sujoy Ghosh shared his memories of childhood durga pooja and using it for vidya balan movie kahaani
फिल्म 'कहानी' - फोटो : सोशल मीडिया

कैसा किया विसर्जन का शूट 
अपनी बातचीत में सुजॉय ने कहा, ‘जुलूस में शामिल कई आयोजक महीनों से पूजा की योजना बना रहे थे और उसे सुचारू रूप से आगे बढ़ा रहे थे। मां को विदाई देते समय वे भावुक हो गए, कई तो रो पड़े। आज भी मैं उन भावनाओं को महसूस कर सकता हूं, जो इतनी तीव्र और वास्तविक थीं, मुस्कान और आंसुओं, रीति-रिवाजों और उल्लास के माध्यम से खुद को व्यक्त कर रही थीं, जिन्हें हमने कैमरे में हमेशा के लिए कैद कर लिया।’

filmmaker Sujoy Ghosh shared his memories of childhood durga pooja and using it for vidya balan movie kahaani
कहानी 2, सुजॉय घोष - फोटो : इंस्टाग्राम

‘कहनी 2’ को लेकर लगा आरोप

  • बीते दिनों सुजॉय घोष पर ‘कहानी 2’ को लेकर आरोप लगे। 
  • शिकायतकर्ता, उमेश प्रसाद मेहता ने फिल्म 'सबक' के लिए एक स्क्रिप्ट लिखी थी, जिसका कॉपीराइट उनके पास  है। 
  • उमेश ने शिकायत में कहा कि घोष ने उनकी स्क्रिप्ट की एक फोटोकॉपी अपने पास रख ली ।
  • सुजॉय घोष की आगामी फिल्म ‘कहानी 2’ की स्क्रिप्ट उमेश के कॉपीराइट का उल्लंघन कर बनाई गई। 
  • फिल्म कहानी 2 की बात करें तो इसमें विद्या बालन और अर्जुन रामपाल जैसे सितारे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed