{"_id":"65d6fd3f38fb8fe64401df89","slug":"ssr-death-case-bombay-high-court-quashes-locs-against-rhea-chakraborty-and-her-brother-showik-chakraborty-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSR Death Case: सुशांत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत, कोर्ट ने रद्द किया लुक-आउट सर्कुलर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
SSR Death Case: सुशांत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत, कोर्ट ने रद्द किया लुक-आउट सर्कुलर
Thu, 22 Feb 2024 01:23 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Thu, 22 Feb 2024 01:23 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती पर कई आरोप लगाए गए थे। उन आरोपों में से एक आरोप यह भी था कि रिया और उनके परिवार वालों ने मिलकर सुशांत सिंह को ड्रग्स दिया था।
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती इन दिनों फिर से सुर्खियां में हैं। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही वे कोर्ट के चक्कर लगाती नजर आ रही हैं। अभी भी अभिनेता की मौत की जांच की न्यायायिक प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज अभिनेत्री को बॉम्बे हाई कोर्ट की तरफ से बड़ी राहत मिली है। आइए जानते हैं लुक आउट सर्कुलर यानि एलओसी के मामले में कोर्ट ने क्या फैसला सुनाया है।
लुक आउट सर्कुलर हुआ रद्द
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती पर कई आरोप लगाए गए थे। उन आरोपों में से एक आरोप यह भी था कि रिया और उनके परिवार वालों ने मिलकर सुशांत सिंह को ड्रग्स दिया था। ड्रग केस के इस मामले में रिया के साथ-साथ उनके भाई शोविक और उनके पिता लेफ्टिनेंट कर्नल इंद्रजीत चक्रवर्ती के खिलाफ जारी लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था। आज बॉम्बे हाई कोर्ट ने उसी एलओसी को रद्द कर दिया है।
Shaitaan Trailer: शैतानी शक्तियां दिखाकर अजय देवगन पर भारी पड़े आर माधवन, रिलीज हुआ 'शैतान' का खौफनाक ट्रेलर
विज्ञापन
रिया को मिली बड़ी राहत
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने एलओसी के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर किया था। दरअसल, एलओसी की वजह से रिया या उनके भाई बिना अदालत की अनुमति के देश से बाहर नहीं जा सकते हैं। वहीं, आज न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे और न्यायमूर्ति मंजूषा देशपांडे की खंडपीठ ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक के पक्ष में फैसला सुनाया है।
Vikrant Massey: विक्रांत ने 'एस्पिरेंट्स सीजन 2' को लेकर कही यह बात, 12वीं फेल से मिलती है इस सीरीज की कहानी
साल 2020 में हुई थीं रिया गिरफ्तार
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपने फ्लैट में 14 जून 2020 को अपने फ्लैट में मृत्य पाए गए थे। उनकी मौत के बाद उनके परिवार वालों ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ कई केस दर्ज करवाए थे। रिया और उनके भाई को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। उन्हें बाद में कोर्ट से रिहाई मिली थी, लेकिन अभी भी रिया और उनके भाई पर कई केस चल ही रहे हैं एलओसी का मामला उन्हीं में से एक है। हालांकि, साल 2023 में रिया के भाई अदालत की अनुमति से विदेश यात्रा कर चुके हैं।