फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   SS Rajamouli Trolled For His Lord Hanuman Statement At Varanasi Event

Rajamouli: फिल्म 'वाराणसी' के इवेंट में राजामौली ने दिया विवादित बयान, यूजर्स ने जमकर लताड़ा, बोले- शर्मनाक

Sun, 16 Nov 2025 02:26 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 16 Nov 2025 02:26 PM IST
सार

SS Rajamouli Trolling: शनिवार को निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ का ग्रैंड इवेंट हुआ। इस दौरान उन्होंने ऐसा बयान भगवान हनुमान को लेकर दिया किया सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए। जानिए, राजामौली ने क्या कहा था?

विज्ञापन
SS Rajamouli Trolled For His Lord Hanuman Statement At Varanasi Event
एस एस राजामौली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म 'वाराणसी' के इवेंट में दिए गए बयान पर अब डायरेक्टर एसएस राजामौली ट्रोल हो रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। कई यूजर्स उनके बयान को बहुत ही शर्मनाक बता रहे हैं। आखिर यह पूरा मामला क्या है? जानिए। 

विज्ञापन

एसएस राजामौली ने दिया विवादित बयान 
शनिवार को फिल्म ‘वाराणसी’ का ग्रैंड इवेंट किया गया। फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली हैं। फिल्म की पूरी स्टार कास्ट इसमें मौजूद थी। प्रियंका चोपड़ा, महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आए। इवेंट के दौरान ही स्टेज पर राजामौली ने कहा, ‘यह मेरे लिए एक भावुक पल है। मैं ईश्वर में विश्वास नहीं करता। लेकिन मेरे पिताजी आए और कहा कि भगवान हनुमान सब संभाल लेंगे। क्या वह ऐसे ही संभालते हैं। यह सोचकर मुझे गुस्सा आ रहा है।’ वह आगे कहते हैं, ‘जब मेरे पिता ने हनुमान के बारे में बात की और सफलता के लिए उनके आशीर्वाद पर निर्भर रहने का सजेशन दिया, तो मुझे बहुत गुस्सा आया।’ बताते चलें कि इवेंट में टेक्निकल प्रॉब्लम आ रही थी, इस बात से एसएस राजामौली गुस्सा थे। उन्होंने इस बात को भगवान हनुमान से जोड़ दिया। उनके फैंस का मानना है कि नर्वस होकर एसएस राजामौली ऐसा किया। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स डायरेक्टर के बयान पर नाराज हो चुके हैं। 

विज्ञापन

यूजर्स ने एसएस राजामौली पर कसा तंज 
जब से राजामौली का बयान सामने आया है। सोशल मीडिया पर वह ट्रोल हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘हम सब जानते हैं कि आप नास्तिक हैं राजामौली। लेकिन अपनी बकवास में भगवान हनुमान को घसीटने की हिम्मत मत कीजिए। आपकी लापरवाह और अहंकारी टिप्पणियां शर्मनाक हैं। अगर आप निराश हैं तो अपनी टीम और परिवार पर गुस्सा निकालिए, जो इस मिस मैनेजमेंट के लिए जिम्मेदार हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘राजामौली ने भगवान हनुमान के बारे में कुछ ऐसा कह दिया जो उन्हें नहीं कहना चाहिए था।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'हनुमान जी को किसी तकनीकी खराबी के लिए दोषी ठहराना। राजामौली से इस घटिया व्यवहार की उम्मीद नहीं थी।' आगे यूजर ने निराशा जाहिर करने वाले इमोजी बनाया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
 
 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed